मेरठ। PVVNL MD रवीश गुप्ता ने संभव कार्यकम के अन्तर्गत डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन सभागार में आयोजित हुई जन सुनवाई में उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे मुख्य रूप से मीटर, विद्युत पोल, बिल संशोधन, नया विद्युत कनेक्शन तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि जन-सुनवाई केवल शिकायतें प्राप्त करने का माध्यम नही बल्कि उपभोक्ताओं और निगम के बीच संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ किया जाए। जन-सुनवाई मे मेरठ, सहारनपुर, बुलन्दशहर एवं अन्य जनपदों से आए उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की। शिकायतों की सुनवाई के दौरान, कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली, शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
ये रहे मौजूद
जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सकिय भागीदारी रही इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त)। पीके सिंह, मोहम्मद सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ताद्ध इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई में अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो० अरशद अधीक्षण अभियन्ता, अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, नवी सिंह, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।
छटे बड़े मंगलवार को चीफ ऑफिस में भंडारे का आयोजन
मेरठ। छटे बड़े मंगलवार के मौके पर पीवीवीएनएल स्थित चीफ ऑफिस पर अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। । इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई तथा विशेष भोग अर्पित कर, सभी के सुख-समुद्धि एवं जन-कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम मेे निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ-चढकर सहभागिता की और सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान मे भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरान्त विशाल भण्डारें का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या मे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे मे उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द की भावना देखने को मिली। पीवीवीएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं भोजन वितरण कर, श्रद्धालुओं की सेवा की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान आशु कालिया निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक(वाणिज्य), एनके मिश्र निदेशक(तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक(वित्त), अमित रोहिला, महाप्रबंधक(लेखा), पीके सिंह मुख्य अभियन्ता, मो.सगीर मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता, अभिषेक श्रीवास्तव अधीक्षण अभियन्ता(मुख्यालय), अरूण कुमार अधीक्षण अभियन्ता, आदर्श कौशल अधीक्षण अभियन्ता, उमेश सोनकर अधीक्षण अभियन्ता, हरिकेश अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो0 अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनू रस्तौगी अधीक्षण अभियन्ता, एसके अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, रवि कुमार अधीक्षण अभियन्ता, हरि ओम अधिशासी अभियन्ता(मुख्यालय), निखिल अधिशासी अभियन्ता, अनुज जायसवाल अधिशासी अभियन्ता, सौरभ मंगला अधिशासी अभियन्ता, बलविन्दर सिंह गॉधी वरिष्ठ लेखाधिकारी, सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, मानवेन्द्र अधिशासी अभियन्ता, सतेन्द्र गंगवार अधिशासी अभियन्ता, गौरव ओझा अधिशासी अभियन्ता, डीबी सिंह अधिशासी अभियन्ता, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता, सुनील कुमार अवर अभियन्ता मुख्यालय, भूपेन्द्र शर्मा, विवेक सक्सेना, पुष्पेन्द्र चौहान, अमरदीप, आशीष, महेन्द्र काम्बोज, अमित, नरेन्द्र आदि ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण मे सहयोग किया।
Leave a comment