नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और देश के विकास के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिला है। उन्होंने बताया कि घर-घर शौचालय, जनधन खाते और घर महिलाओं के नाम पर देने जैसे कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुद्रा लोन और ‘लखपति दीदी’ जैसे अभियानों से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है।
Leave a comment