Home उत्तराखंड टिहरी: खूंखार भालू का तांडव—ग्राम प्रधान समेत 3 घायल, वन विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप
उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

टिहरी: खूंखार भालू का तांडव—ग्राम प्रधान समेत 3 घायल, वन विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप

Share
Share

डीएफओ के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, पहले भी महिला पर हमला—सुरक्षा के बिना भेजी टीम

टिहरी गढ़वाल। चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर सुल्याधार के नीचे थापली तोक में गुरुवार को भालू ने ग्राम प्रधान बेरगणी युद्धवीर सिंह रावत, फॉरेस्टर अजयपाल पंवार व ग्रामीण विनोद सिंह रावत पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों ने साहस दिखाकर भालू को भगाया, लेकिन नाखूनों से गहरे जख्मों के साथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने कंधों पर ढोकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। कुछ दिन पूर्व इसी भालू ने एक महिला को भी बुरी तरह घायल किया था, जिनका ऋषिकेश AIIMS में इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भालू की सूचना पहले ही दे दी थी, फिर भी बिना हथियार-सुरक्षा के टीम भेजी। भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि राम भट्ट व जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सिंह राणा, भगवान सिंह राणा ने डीएफओ को जिम्मेदार ठहराया।

क्षेत्र में आक्रोश चरम पर—”कब तक जान जोखिम में डालें?” ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =