Home मेरठ ऋषभ में देर रात तक चला कवि सम्मेलन..
मेरठ

ऋषभ में देर रात तक चला कवि सम्मेलन..

'रोज़ मन नहीं करता गाने गुनगुनाने का,जिंदगी की पुस्तक को बाँचना तो पड़ता है।

Share
ऋषभ में देर रात तक चला कवि सम्मेलन..
Share

‘रोज़ मन नहीं करता गाने गुनगुनाने का,जिंदगी की पुस्तक को बाँचना तो पड़ता है।
पाँवों में बाँध लिए पेट की खातिर घुँघरू,मन नहीं होता है पर नाचना तो पड़ता है। ‘

हिंदी साहित्य अकादमी ने किया मेरठ में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन, देशभर के कवियों ने बाँधा समां
मेरठ/अमर बलिदानी भगत सिंह बलिदान दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर छावनी के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकाडेमी में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने काव्या पाठ से समा बांधा। यह आयोजन हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से किया गया। देशभर से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरुण अग्रवाल अग्रवाल एवं दीप प्रज्वलन अमित गर्ग ‘मूर्तिÓ ऋषभ सचिव डा. संजय जैन आदि द्वारा किया गया। ऋषभ एकाडेमी की प्रबंध समिति की ओर से फिल्म निर्माता अमित जानी को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में $िफल्म निर्माता अमित जानी उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन सौरभ जैन ‘सुमनÓ ने किया, जबकि प्रेरणा स्रोत के रूप में डॉ. अनामिका जैन अम्बर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन ने किया औऱ सह- संयोजक की भूमिका वरुण अग्रवाल एवं नीरज मित्तल ने निभाई, कवि सम्मेलन में महानगर के प्रतिनिधी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अरुण गोविल, डॉ. सोमेंद्र तोमर, डॉ. राजकुमार सांगरवान, विवेक रस्तोगी, राजेन्द्र अग्रवाल , कमलदत्त शर्मा , अरुण जिंदल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की , कवियों ने अपनी रचनाओं से देशभक्ति, समाज और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में कवि स्वयं श्रीवास्तव ने अपनी मार्मिक पंक्तियों से श्रोताओं को भावुक कर दिया—

‘रोज़ मन नहीं करता गाने गुनगुनाने का,
जिंदगी की पुस्तक को बाँचना तो पड़ता है।
पाँवों में बाँध लिए पेट की खातिर घुँघरू,
मन नहीं होता है पर नाचना तो पड़ता है। ‘

खेल बड़ा मुश्किल था लेकिन आसानी से जीत गए
चालाकी से वो हारा हम नादानी से जीत गए

मुद्दत प्यासे रह कर हमने अपनी मांगें मनवाईं
चाहे जान गवां दी लेकिन हम पानी से जीत गए,
-वरुन आनंद

राज़ लगती है मगर राज़ नहीं होती है
जि़ंदगी सिर्फ मधुर साज़ नहीं होती है
बीत जाती है अचानक, तो पता चलता है
उम्र के पांव की आवाज़ नहीं होती है
-पद्मिनी शर्मा

वंशवादियों की विष बेलें फूलती रही तो,
विष के वमन को विकास लिखा जाएगा
अवसरवादिता के शूल ना हटायें गए,
योग्य राघवों को वनवास लिखा जाएगा
चरखे के चरणों में चाँदनी लुटाने वालों,
क्यों नहीं तुम्हारा उपहास लिखा जाएगा
भगतसिंह की फांसी की रस्सियां बताओ कभी,
भारत का नया इतिहास लिखा जाएगा

डॉ. आदित्य जैन

अमर बलिदानियों के हर किसी संघर्ष की जय हो

अंधेरों से उजालों तक चले उत्कर्ष की जय हो

ज़मीं से आसमाँ तक सौंदर्य का प्रतीक ये प्यारा

तिरंगा हर जगह फहरे यूँ भारतवर्ष की जय हो

-दिनेश रघुवंशी

दुनियां हिलाने वाला भी इक झटके में हिल जाता है
खाल खींचने वाला कट्टरपंथी भी छिल जाता है
ख़ामेनेई की मौत विश्व को ये ही सबक सिखाती है
बारूद खेलने वाला खुद बारूदों में मिल जाता है
-सौरभ जैन सुमन

बिखरकर शौर्य की खुशबू चमन को चूम लेती है
जवाँ हसरत तिरंगे की गगन को चूम लेती है
सिपाही जब निकलता है वतन पर जान देने को
वतन की धूल उड़ उड़ कर बदन को चूम लेती है
-डॉ अनामिका जैन अम्बर
कार्यक्रम में ऐडको डेवलपर्स, के एल इंटरनेशनल, जैना जेवेलर्स, ऋषभ अकादमी, पायल फर्नीचर, अरहंत जेवेलर्स, आई आई एम टी यूनिवर्सिटी, सुभारती विश्वविद्यालय, आदि की सहभागिता रही
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने देर रात तक कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। आयोजन ने एक बार फिर मेरठ में साहित्यिक वातावरण को सजीव कर दिया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं कवियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की कोर कमिटी में डॉ प्रतीक गुप्ता, उमंग गोयल, नीतीश राजपूत, मनमोहन भल्ला, अमन जैन, सुशील कुमार, दिव्यांश टन्डन, उदिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 12 =

Recent Comments

No comments to show.
Related Articles

अब तो गाड़ी भी खरीद ली अब क्या दिक्कत है

हिन्दू संगठनों के डर से गाय नहीं पकड़ रहा हैं कैंट बोर्ड...

त्यागी हॉस्टल की दुकानें सील करने पर बवाल

निगम टीम का घेराव, बड़ी संख्या में जमा हो गए विरोध करने...

भव्य होगी बाबा साहेब की जयंती शोभा यात्रा

कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, पूर्व पार्षद महेन्द्र भारत ने दी जानकारी,...