Home Delhi जहां मजबूत पहले वहां के होंगे फाइनल
Delhi

जहां मजबूत पहले वहां के होंगे फाइनल

जहां मजबूत पहले वहां के होंगे फाइनल

Share
जहां मजबूत पहले वहां के होंगे फाइनल
Share

फीडबैक सिस्टम और ग्राउंड सर्वे के आधार पर 403 में से 209 उम्मीदवारों की पहली सूची आलाकमान की टेबल पर

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा का बड़ा दांव, मेरठ समेत वेस्ट यूपी की सीटों पर दावेदारों की सूची आलाकमान को भेजी

मेरठ/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी संगठन ने प्रदेश की सभी सीटों पर जमीनी फीडबैक और गोपनीय सर्वे के आधार पर संभावित उम्मीदवारों व दावेदारों के नामों का एक पैनल तैयार किया है। इस चुनावी रणनीति के तहत शुरुआत में प्रति विधानसभा सीट से लगभग 10-10 प्रमुख दावेदारों के नामों की सूची केंद्रीय आलाकमान को भेजी गई है, जिसमें से छंटनी कर अंतिम रूप से तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर किसी एक को टिकट मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फीडबैक सिस्टम और ग्राउंड सर्वे के आधार पर 403 में से 209 उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देकर मंजूरी के लिए लखनऊ से दिल्ली भेज दिया है। इनमें वेस्ट यूपी की ‘A’ कैटेगरी वाली वे सीटें भी शामिल हैं जहां भाजपा खुद को बेहद मजबूत मान रही है।

मेरठ की सातों सीटों पर रस्साकशी तेज

मेरठ जिले की सातों विधानसभा सीटों—मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर, सरधना, हस्तिनापुर और सिवालखास—पर टिकट पाने के लिए दावेदारों की लंबी कतार लगी है। प्रत्येक सीट से भेजे गए 10 नामों के पैनल में वर्तमान विधायकों के अलावा संगठन के कद्दावर नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और हाल ही में सक्रिय हुए नए चेहरों के नाम शामिल हैं।

मेरठ कैंट व दक्षिण: इन परंपरागत गढ़ों में वर्तमान विधायकों के प्रदर्शन के साथ-साथ एंटी-इन्कंबेंसी को भांपते हुए कई नए युवा नेताओं ने भी अपनी पुरजोर दावेदारी ठोंकी है। कैंट सीट की बात करें तो अमित अग्रवाल के अलावा इस सीट पर मुकेश सिंहल, विवेक रस्तौगी, वरुण अग्रवाल के नाम की खासी चर्चा है। इनके अलाश शहर सीट लेकर चर्चा में धर्मेन्द्र भारद्वाज का नाम भी बार-बार लिया जा रहा है। नीरज मित्तल व अमित मूर्ति भी दावेदार बताए जा रहे हैं। दक्षिण विधानसभा सीट पर डा. सोमेन्द्र तोमर के अलावा मनोज पोसवाल व प्रवीण भडाना, नरेश गुर्जर और रविन्द्र भडाना के नाम की चर्चा है। शहर विधानसभा-इस सीट पर सबसे ज्यादा नाम एमएलसी धर्मेँन्द्र भारद्वाज का लिया जा रहा है। पहले चुनाव लड़के कमलदत्त शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला, व्यापारी नेता स. दलजीत सिंह, दीपक शर्मा व पीयूष शास्त्री के अलावा एक और बड़ा नाम भाजपा के कदावर नेता की पत्नी का लिया जा रहा है। किठौर विधानसभा-इस सीट पर सतबीर त्यागी और देवेन्द्र गुर्जर का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। सिवाल खास-सीट पर कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, मीनाक्षी भराला, गौरव चौधरी, जगत सिंह व जितेन्द्र सत्वाई के अलावा सुनील रोहताग, यशवीर सिंह और भोपाल सिंह गुर्जर के नाम की चर्चा है। हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक व विपेंद्र सुधा बाल्मीकि का नाम सुनने में आ रहा है। सरधना विधानसभा सीट पर इकलौता नाम संगीत सोम का लिया जा रहा है।

वेस्ट यूपी की प्रमुख सीटों पर पैनी नजर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश (वेस्ट यूपी) को सत्ता का गलियारा माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और बुलंदशहर की प्रमुख सीटों पर भी भाजपा संगठन ने 10-10 संभावितों की सूची तैयार की है। पार्टी का मुख्य फोकस इस बात पर है कि किसी भी सीट पर आंतरिक गुटबाजी न हो। दिल्ली भेजे गए इस बड़े पैनल में से केंद्रीय चुनाव समिति तीन-तीन नामों की शॉर्टलिस्ट तैयार करेगी। इसके बाद अंतिम रूप से तय होने वाले नामों को समय से बहुत पहले ही हरी झंडी दे दी जाएगी ताकि प्रत्याशियों को जनता के बीच जाकर प्रचार करने का पूरा मौका मिल सके। भाजपा के इस कदम से स्पष्ट है कि पार्टी 2027 में 300 से अधिक सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए टिकट वितरण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। फिलहाल, सूची दिल्ली पहुंचने के बाद अब सभी दावेदारों की नजरें केंद्रीय नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Related Articles

टिकट काटने भाजपा में बगावत की आशंका

टिकट काटने भाजपा में बगावत की आशंका

ईरान से जंग ट्रंप की अमेरिका में चुनावी हार

ईरान से जंग ट्रंप की अमेरिका में चुनावी हार

ईरान की US को दो टूक पावंदी हटाओ या वर्ना जंग

ईरान की US को दो टूक पावंदी हटाओ या वर्ना जंग

अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष पर भव्य कार्यक्रम

अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष पर भव्य कार्यक्रम