मेरठ। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का समापन आज वेदव्यास पुरी स्थित द सफायर ग्रैंड रिजॉर्ट्स में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ योग के साथ किया गया। जिसमें प्रतिभागी सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योग किया। नए सत्र की शुरुआत वर्ग गीत के साथ हुई। इसके साथ ही जो सत्र बाकि रह गए थे वो भी पूरे किए गए।
आज दूसरे दिन अष्टम् सत्र में देवेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ने विचार परिवार के रूप में वर्ग को संबोधित किया। नवम सत्र में श्री चंद शर्मा एमएलसी शिक्षक ने कार्यकर्ता विकास, सभाल,अपेक्षाएं एवं दायित्व बोध के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। वक्ता ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन का स्तंभ है। भाजपा में हम कार्यकर्ताओं को संगठन के साधन के रूप में मानते हुए,उन्हें विकसित राष्ट्र के संकल्प के रूप में देखते हैं। कार्यकर्ताओं के विकास का माध्यम बैठके, प्रशिक्षण,व्याख्यान माला, श्रोता, वक्त स्वरूप में, अध्ययन, नई नवीन दायित्व देकर, औपचारिक,अनौपचारिक संवाद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सानिध्य। हमारा कार्यकर्ता कांच के जैसा निष्कलंक और पारदर्शी होना चाहिए। दशम सत्र में डी के शर्मा अध्यक्ष सहकारी बैंक बुलंदशहर एवं वर्ग प्रभारी ने बूथ प्रबंधन, स्थाई कार्यक्रम, मन की बात की चर्चा की। एकादश सत्र में सुरेंद्र नागर राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास जैसे आतंकवाद, घुसपैठ, नकली नोटों की तस्करी, मादक द्रव्यों की तस्करी, सीमा पर अतिक्रमण, हथियारों की तस्करी, नक्सलवाद, अर्बन नक्सलवाद, अवैध घुसपैठ, अवैध मत्तांतरण, जनसंख्या असंतुलन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया।
Leave a comment