Home मेरठ वक्त पर सीएम ग्रिड का काम ना निपटा तो खैर नहीं
मेरठ

वक्त पर सीएम ग्रिड का काम ना निपटा तो खैर नहीं

वक्त पर सीएम ग्रिड का काम ना निपटा तो खैर नहीं

Share
वक्त पर सीएम ग्रिड का काम ना निपटा तो खैर नहीं
Share

धीमी गति से कार्य पर नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने लगायी कठोर लहजे में फटकार, कार्रवाई की दी चेतावनी

मेरठ। शहर के गढ़ रोड इलाके में चल रहे सीएम ग्रिड के कार्य की धीमी गति पर नगरायुक्त सौरभ गंगवार सख्त नाराज है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वक्त पर काम नहीं निपटाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। केवल गढ़ रोड ही नहीं नगरायुक्त पूरे महानगर में जहां-जहां सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य चल रहे हैं उनकी निगरानी स्वयं कर रहे हैं। प्रतिदिन का अपडेट नगरायुक्त ले रहे हैं। इतना ही सीएम योगी का ड्रीम प्रोजैक्ट मानी जाने वाली सीएम ग्रिड योजना में सौरभ गंगवार सबसे ज्यादा ध्यान गुणवत्ता का रख रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने दो टूक कहा है कि क्वालिटी से कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जाएगा। वह तमाम साइटों का लगातार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसक्रम में उन्होंने गढ़ रोड पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

30 सितंबर डेड लाइन

गढ़ रोड पर वृक्षाें को लगाने के कार्य को पूरा करने के लिए नगरायुक्त ने तीस सितंबर की डेड लाइन का एलान किया है। उन्होंने बताया कि रंगोली मंडप पर बिजली की भूमिगत और 33 केवी ओवरहेड लाइनों की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। इसके अलावा डिवाइडर और सड़क किनारे अशोक के पेड़ लगाने का काम भी 30 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने रंगोली मंडल रोड पर बिजली का काम धीमी गति से पाए जाने पर नाराजगी भी जतायी है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने ठेकेदार से नाराजगी जताई है। 30 सितंबर तक काम पूरा करने की समय सीमा तय कर दी है। चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में भी कार्य समाप्त न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगरायुक्त ने यह भी बताया कि सीएम ग्रिड योजना की तमाम सड़कें सेंसर पेवर जैसी अत्याधुनिक मशीन की मदद से तैयार करायी जा रही हैं। सेंसर पेवर मशीन से सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों का निर्माण शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत गढ़ रोड से की गई जहां सीएम ग्रिड योजना के तहत सबसे पहले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया गया। सेंसर पेवर  मशीन सड़क निर्माण के दौरान थिकनेस (मोटाई) और सामग्री के सही इस्तेमाल पर पूरी तरह से निगरानी रखती है। यदि निर्माण में थोड़ी भी अनियमितता होती है तो सेंसर उसे तुरंत पकड़ लेता है और मौके पर गुणवत्ता ठीक हो जाती है।

वर्जन

नगर निगम निर्माण विभाग के चीफ प्रमोद सिसौदिया ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देशानुसार निर्माण कार्य काे शानदार क्वालिटी का ध्यान रखते हुए समय से पूरा कराया जाएगा। जो रोड बनवायी जा रही हैं उनकी चौड़ाई और मोटाई का परफेक्ट ध्यान रखा जा रहा है। ऐसा पहली बार किया जा रहा है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − seven =

Related Articles

मस्जिद ना गिरायी तो हनुमान चालिस

मस्जिद ना गिरायी तो हनुमान चालिस

सरकार के साथ अफसरों पर वार कैसे संभव

सरकार के साथ अफसरों पर वार कैसे संभव

एमडी ने किया नोएडा में नए बिजलीघर का निरीक्षण

एमडी ने किया नोएडा में नए बिजलीघर का निरीक्षण

खिलाड़ियों सुविधाएं मुहैय्या कराएंगा भरोत्तोलन संघ

खिलाड़ियों सुविधाएं मुहैय्या कराएंगा भरोत्तोलन संघ