Home मेरठ अमित अग्रवाल ने किया मातृशक्ति का सम्मान
मेरठ

अमित अग्रवाल ने किया मातृशक्ति का सम्मान

अमित अग्रवाल ने किया मातृशक्ति का सम्मान

Share
अमित अग्रवाल ने किया मातृशक्ति का सम्मान
Share

भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मातृशक्ति का सम्मान, कई स्थानों पर कार्यक्रम

मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सर्वोदय कॉलोनी, गली नंबर-5, यादगारपुर, मेरठ कैंट स्थित अध्यात्म गुरु श्री मदन दास हॉल में ‘आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मातृशक्ति को सम्मानित किया तथा उनके सेवाभाव, समर्पण और समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

मातृ एवं शिशु कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका

विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियाँ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक विकास के साथ-साथ मातृ एवं शिशु कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और सेवा से समाज की स्वस्थ एवं सशक्त नींव तैयार होती है। आगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए सेवा भावना को और मजबूत करना है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्रीमती राखी त्यागी, मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, पार्षद हर्षपाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =

Related Articles

अवैध कब्जों व पॉलीथिन के खिलाफ निगम प्रवर्तन दल का अभियान

अवैध कब्जों व पॉलीथिन के खिलाफ निगम प्रवर्तन दल का अभियान

BSNL हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

BSNL हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

पिंकी चौधरी नहीं पढ़ सका हनुमान चालिसा

पिंकी चौधरी नहीं पढ़ सका हनुमान चालिसा

चैंबर ऑफ कॉमर्स की सभा में समस्याओं की गूंज

चैंबर ऑफ कॉमर्स की सभा में समस्याओं की गूंज