Home मेरठ PVVNL एमडी के तय समय में समाधान के निर्देश
मेरठ

PVVNL एमडी के तय समय में समाधान के निर्देश

PVVNL एमडी के तय समय में समाधान के निर्देश

Share
PVVNL एमडी के तय समय में समाधान के निर्देश
Share

मेरठ। पीवीवीएनएल प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार में आयोजित साप्ताहिक जन-सुनवाई कार्यकम मे, उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जन-सुनवाई के दौरान विभिन्न जनपदों से कुल 27 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रबन्ध निदेशक द्वारा प्रत्येक उपभोक्त्ता की समस्या को सुनते हुए उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सुनवाई मे मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, हापुड एवं अन्य जनपदों से आए उपभोक्त्ताओं ने नये संयोजन, मीटर, विद्युत आपूर्ति, पीडी, पोल आदि से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की। शिकायतों की सुनवाई के दौरान, कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली, शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जन-सुनवाई में यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, संवेदनशीलता एवं उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखकर किया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन सुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नही बल्कि उपभोक्ताओं और विभाग के बीच संवाद को सुदृढ बनाने का प्रभावी मंच है। जन-सुनवाई मे सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का समाधान निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

ये रहे मौजूद

जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सकिय भागीदारी रही। इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन),संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एनके मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त)। पीके सिंह मुख्य अभियन्ता, मो. सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता, अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, हरिकेश अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो. अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 13 =

Related Articles

पं. दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान का समापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान का समापन

निगम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, चार फैक्ट्री जमीदोज

निगम की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, चार फैक्ट्री जमीदोज

पीवीवीएनएल एमडी से मिले भाजपा एमएलसी

पीवीवीएनएल एमडी से मिले भाजपा एमएलसी

बिल आता है बिजली नहीं आती जानलेवा गर्मी में

बिल आता है बिजली नहीं आती जानलेवा गर्मी में