श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी द्वारा रामलीला के भव्य आयोजन की तैयारियां
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी (रजि.) द्वारा आगामी श्री रामलीला के आयोजन के लिए आज श्री रामलीला भवन ट्रस्ट, अयोध्यापुरी, भैंसाली मैदान के सामने भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने आगामी रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए मंगलकामना की। कार्यक्रम में भूमि पूजनकर्ता जय प्रकाश अग्रवाल (अग्रवाल बिल्डर्स) एवं डॉ. संजय जैन सचिव ऋषभ एकाडेमी, आनंद प्रकाश गर्ग, गणेश अग्रवाल सहित दीप प्रज्ज्वलन करने वाले गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, सत्य प्रकाश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भैंसाली मैदान में आयोजन
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष श्री रामलीला का आयोजन ‘अयोध्यापुरीÓ लीला स्थल, भैंसाली मैदान में किया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही रामलीला के सफल आयोजन की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिल गई है। कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. रामकुमार गुप्ता, मुख्य संयोजक नीरज मित्तल, अध्यक्ष पवन गर्ग , कोषाध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री गणेश अग्रवाल, अंकित गुप्ता अनिल जैन, नितिन बालाजी ,सुमित गोयल, शैंकी गोयल, मुख्य समन्वयक कमल नयन, राजेंद्र वर्मा दिनेश गुप्ता नितिन गर्ग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी एवं रामभक्तों से आगामी श्री रामलीला कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
Leave a comment