Home मेरठ सफाई ना होने से नाले की गदंगी पहुंच रही घरों तक
मेरठ

सफाई ना होने से नाले की गदंगी पहुंच रही घरों तक

सफाई ना होने से नाले की गदंगी पहुंच रही घरों तक

Share
सफाई ना होने से नाले की गदंगी पहुंच रही घरों तक
Share

मेरठ। नगर निग के वार्ड 81 तारापुरी में मुख्य मार्ग पर बांसवाली गली से लेकर चुना भट्टी कब्रिस्तान एवं डॉक्टर साजिद वाली गली तक तथा काले जादू वाली गली मुमताज नगर मुख्य मार्ग पर सफाई कर्मचारियों के नियमित ना आने की वजह से नाला ऊपर तक भरा हुआ है। कूडा करकट से जिससे उनकी गलियों में नालियो का गंदा पानी क्षेत्र के मकानो तक पहुंच रहा है सफाई न होने के कारण तथा नाल ऊपर तक लबालब भर गया है।
लोगोंं ने बताया कि नाले की सफाई ना होने की नाला चॉक होने के कारण यहां मच्छर पनप रहे हैं। पॉलिथीन प्लास्टिक अन्य कूड़ा करकट होने की वजह से भीषण गर्मी में कभी भी आग लग सकती है, जिस प्रकार ऊंचा साददीक नगर में नाले की सिल्ट बाहर मुख्य मार्ग पर पड़ी होने के कारण पहले आग लग चुकी है। इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ठीक उसी प्रकार के हालात तारापुरी वार्ड नंबर 81 के हैं ।
यहां कभी भी प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के कचरे में आग लग सकती है जिससे क्षेत्र में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है सपा नेता अफजाल सैफी, चौधरी आसमोहम्मद, व्यापारी राजू मलिक, मुस्लिम मंसूरी, रियाजुद्दीन कुरैशी, समीर सैफी, नईम मेवाती, सलीम पठान, हाजी फैज मोहम्मद सलीम खान आदि ने नगरायुक्त से मांग की है कि नाले की एवं सभी गलियों की दोनों साइड की तली झाड़ सफाई मैनुअल तरीके से कराई जाए तथा मुख्य नाले मैं बीच सड़क में जो मोटा पाइप सीमेंटेड डाला गया है उसमें कूड़ा करकट अड जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है तथा दूसरी बड़ी समस्या नाले के ऊपर बनाए गए स्थाई सीमेंटेड स्लैब एवं पत्थर हैं, जिनको छोटी बॉब कट मशीन का ड्राइवर हटता नहीं है तथा जिन जिन दुकानों पर लोहे के जाल पड़े हुए है।ं वही की सफाई करके बॉब कट मशीन के ड्राइवर कार्य की इति श्री कर रहे हैं तथा बरसात के महीने में यह पूरा क्षेत्र और गालियां पानी में जल मग्न हो जाएगा। बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो जाएंगे। जिसके लिए नगर निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग और उनके अधीनस्थ कर्मचारी व अधिकारी जिम्मेदार होंगे इसलिए तत्काल प्रभाव से मुख्य नाला की एवं गलियों की सभी नालियों की तली झाड़ मैन्युअल सफाई करने का कष्ट करें जिससे क्षेत्र वासियों को मौसम जनित बीमारियों से और मच्छरों के प्रकोप से बचाया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 10 =

Related Articles

मैराथन निरीक्षण व राजस्व की गहन समीक्षा

मैराथन निरीक्षण व राजस्व की गहन समीक्षा

शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से लौटे बजरंग दल कार्यकर्ता

शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से लौटे बजरंग दल कार्यकर्ता

अवैध कब्जे हटाए बगैर संभव नहीं सफाई

अवैध कब्जे हटाए बगैर संभव नहीं सफाई

सफाई के नाम पर अब तक लाखों खर्च

सफाई के नाम पर अब तक लाखों खर्च