Home मेरठ बेटियां फाउंडेशन वित्तीय शिक्षा से समृद्धि कार्यक्रम
मेरठ

बेटियां फाउंडेशन वित्तीय शिक्षा से समृद्धि कार्यक्रम

बेटियां फाउंडेशन वित्तीय शिक्षा से समृद्धि कार्यक्रम

Share
बेटियां फाउंडेशन वित्तीय शिक्षा से समृद्धि कार्यक्रम
Share
मेरठ। बेटियां फाउंडेनशन की ओर से आज सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रॉलॉजी में बेटियों के स्वाबलंबन के लिए वित्तीय साक्षरता एवं महिला आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैडमिंटन फैक्ट्री सेल्फ हेल्प ग्रुप की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता अभिषेक मित्तल रहे, जिन्होंने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, बचत, निवेश, वित्तीय योजना, सरकारी योजनाओं एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना तथा उन्हें आधुनिक बैंकिंग एवं डिजिटल वित्तीय सेवाओं से जोड़ना है। विशेषज्ञ आशका गुप्ता ने कहा कि वित्तीय साक्षरता महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है, जबकि स्वयं सहायता समूह महिलाओं की वित्तीय भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बेटियां मजबूत तो परिवार मजबूत

बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने बताया कि संस्था का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें अपने परिवार एवं समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कुसुम शर्मा ने कहा कि ‘जब महिला वित्तीय रूप से जागरूक होती है, तो पूरा परिवार आर्थिक रूप से मजबूत बनता है। आज कार्यक्रम में शामिल कई यूनिवर्सिटी से छात्र छात्राओं अवनी कंसल, सार्थक, कृष्णा, प्रथम,वीर प्रताप, यशिका त्यागी, रोहन, गुलशन आदि ने कहा कि बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा सर छोटू राम इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम के माध्यम से महिलाओं का आत्मनिर्भर होना भारत की दिशा में सशक्त बनाने का प्रयास है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 17 =

Related Articles

सफाई के नाम पर अब तक लाखों खर्च

सफाई के नाम पर अब तक लाखों खर्च

मेडा की मुसीबत अब नगर निगम के गले पड़ी

मेडा की मुसीबत अब नगर निगम के गले पड़ी

कैंट मुख्य डाकघर में पौधारोपण किया

कैंट स्थित मुख्य डाकघर में पौधारोपण किया

सीएम योगी के 54वें जन्म दिन पर कई कार्यक्रम

सीएम योगी के 54वें जन्म दिन पर कई कार्यक्रम