मेरठ। कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थानों को सेवाएं दे चुके डा. अजीत ने आज एलएलआरएम मेडिकल के सरदार बल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय के सीएमएस का कार्यभार संभाला है। उत्तर प्रदेश शासन के कार्यालय आदेश के क्रम में डॉ अजीत कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज मेरठ में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है,पूर्व में वे जिला चिकित्सालय मेरठ में तैनात थे। सरदार वल्लभभाई पटेल के सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया एवं कहा कि डॉ अजीत कुमार के आने से चिकित्सालय द्वारा आमजन को दी जा रही सुविधाओं को और भी बेहतर किया जा सकेगा। डॉ अजीत कुमार ने कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य ‘चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक मरीज़ को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और अस्पताल में पारदर्शी एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है ‘। साथ ही साथ उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण पर जोर दिया। मेडिकल कॉलेज मेरठ के सभी संकाय सदस्यों ने उनके कार्यभार ग्रहण किए जाने पर उनको शुभकामनाएं दी।
Leave a comment