Home मेरठ श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति का गठन
मेरठ

श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति का गठन

श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति का गठन

Share
श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति का गठन
Share
मेरठ। सदर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा 2026 के लिए समिति का गठन कर लिया गया है। समिति का गठन मुख्य संरक्षक मुकेश अग्रवाल ने सदर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर कराया। समिति के महामंत्री व भाजपा नेता अंकित मनु ने बताया कि मुख्य संयोजक सचिन जैन सेतू व अमित गोयल का बनाया गया है। अध्यक्ष पद पर रोहित बंसल भोलू, संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकित गुप्ता मनु महामंत्री, विशाल कंसल कोषाध्यक्ष को पांचवीं बार इसी पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। अन्य पदाधिकािरयों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव गुप्ता, विवेक रस्तोगी, गौरव बंसल, गौरव जैन उपाध्यक्ष पद पर अर्चित गोयल, सौरभ गर्ग, सनी जैन आदि को नियुक्त किया गया । महामंत्री अंकित मनु ने बताया कि इस साल श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा 8 सितम्बर दिन मंगलवार को सांय 4:00 बजे श्री वामन भगवान मंदिर सदर गंज बाजार से सदर क्षेत्र के मुख्य बाजारों से हो कर निकाली जाएगी । सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलकर संकल्प लिया शोभा यात्रा को भव्य एवं विशाल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे । श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभयात्रा समिति के गठन के बाद अब तमाम तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। महामंत्री अंकित मनु ने बताया कि कई सौ सालों से श्री वामन भगवान मंदिर सदर गंज बाजार निकाली जाने वाले शोभायात्रा केवल मेरठ ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर के दूरदराज के इलाकों में भी मशहूर है। उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग शोभायात्रा मार्ग पर जुटते हैं। मार्ग में तमाम स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाता है। यह शोभायात्रा मेरठ में निकाली जानी प्रमुख शोभायात्राओं में शुमार की जाती है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =

Related Articles

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित