मेरठ। डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ सभागार में आयोजित संभव जन-सुनवाई कार्यकम मे आज प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) द्वारा एक-एक कर, सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जन सुनवाई के दौरान 39 शिकायतों की सुनवाई की गई, इनमे विद्युत आपूर्ति, बिल, मीटर, राजस्व निर्धारण, विद्युत पोल मरम्मत आदि से जुडी शिकायतें प्रमुख रहीं।
ये उपभोक्ता पहुंचे
कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली। जन-सुनवाई मे अर्चना बालियान मेरठ, सुशील कुमार मेरठ, आँचल मेरठ, अमित सिंघल मेरठ, पूनम देवी मेरठ, सुरेश पाल हापुड, श्रीपाल सिंह बिजनौर, सूर्य प्रताप सहारनपुर, अनिल कुमार अमरोहा, सरला देवी शामली सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएँ दर्ज करायी।
एमडी का समय से निस्तारण पर बल
प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए की अधिकारी जन-सुनवाई मे प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होनें कहा कि डिस्कांम की प्राथमिकता है की उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।
ये अधिकारी रहे मौजूद
जन-सुनवाई मे डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें संजय जैन निदेशक (वाणिज्यि), आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एनके मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त) के अलावा देवेन्द्र चन्द्र वर्मा मुख्य अभियन्ता, मोण् सगीर मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता। इसके अतिरिक्त जन सुनवाई में अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, मो. अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।
Leave a comment