मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में मार्गों, सेतुओ, सडक सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त मार्गों, सेतुओ की विशेष मरम्मत के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियो का पौधा भेंटकर स्वागत किया। बैठक में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा को लेकर तमाम सुझाव दिए और कहा कि सड़क सुरक्षा इंतजाम सरकार की प्राथमकिता भी है। इसके अलावा उन्होंने जितने भी डेमेज मार्ग हैं उनको लेकर भी तुरंत काम शुरू कराए जाने पर बल दिया। अमित अग्रवाल इसको लेकर काफी तैयारी के साथ बैठक में पहुंचे थे।
कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा
बैठक में राज्य योजनान्तर्गत राज्य राजमार्गों का चौडीकरण/सुदृढीकरण, प्रमुख/अन्य जिला मार्गों का चौडीकरण/सुदृढीकरण कार्य, धर्मार्थ मार्गों के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण विकास हेतु निर्माण, औद्योगिक/लॉजिस्टिक पार्क हेतु मार्गों के चौडीकरण/सुदृढीकरण/निर्माण कार्य, मार्गों के मिसिंग लिंक/नव निर्माण की कार्य योजना, लघु सेतुओ के निर्माण की कार्ययोजना, दीर्घ सेतु/रेल उपरिगामी/अधोगामी सेतुओ का निर्माण, ब्लैक स्पॉट/रोड सेफ्टी, भवन कार्य योजना, हैलीपेड निर्माण की कार्ययोजना आदि बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो कार्य योजना छूट गई है उनको भी कार्य योजना में शामिल किया जाये। उन्होने क्षतिग्रस्त सडक मार्गों को जल्द से जल्द ठीक कराये जाने के निर्देश दिये।
ये भी रहे मौजूद
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सरधना विधायक अतुल प्रधान, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, सीडीओ नूपुर गोयल के अलावा पीडब्लूडी के तमाम अफसर भी मौजूद रहे।
Leave a comment