मेरठ। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कशिश वर्मा, सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज (बिलौली बाजार) की छात्रा हैं। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार, शहर और स्कूल का भी नाम रौशन किया है। उनके शिक्षकों के अनुसार, कशिश शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं।
यहां देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस बार 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा रहा है।
फेल स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
यूपी बोर्ड रिजल्ट-2026 जारी होने के बाद जो एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, ऐसे स्टूडेंट्स को भी पास होने का एक मौका रहेगा। नतीजे जारी होने के बाद UPMSP (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद) की ओर से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छात्र तय डेट में फॉर्म भरकर दोबारा फेल होने वाले विषय की परीक्षा दे सकेंगे।
इससे उनका साल खराब होने से बच जाएगा। इसके अलावा कोई छात्र किसी विषय में प्राप्त नंबर से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेगा। इसके बाद कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। सभी छात्रों को स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जाएंगे। रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद पहले की तरह स्कूलों के जरिए हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।
अपने परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के पास अंकों के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने का विकल्प भी रहता है। प्रत्येक विषय के लिए कुछ पुनर्मूल्यांकन शुल्क लगता है। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम यूपी बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड किसी भी पुनर्मूल्यांकन अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगा।
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए तकरीबन 52,30,297 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 27,50,945 है, जिसमें 14,38,682 छात्र तथा 13,12,263 छात्राएं हैं। वहीं, इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 24,79,352 है, जिनमें 13,03,012 छात्र तथा 11,76,340 छात्राएं हैं। उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष 8,033 केंद्र बनाए गए। 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित की गईं।
पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए 8,140 केंद्र बनाए गए। 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27,05,017 थी। हाईस्कूल में 14,49,736 छात्र तथा 12,82,458 छात्राएं पंजीकृत थीं। इंटरमीडिएट में 14,58,983 छात्र तथा 12,46,024 छात्राएं पंजीकृत थीं। साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। परिणाम 25 अप्रैल, 2025 को जारी हुआ।
मेरठ जिले में ये था 2025 का रिजल्ट
मेरठ जिले में पिछले साल 2025 में बोर्ड परीक्षा में कुल 77,682 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 38,797 छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। इसमें एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर के कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500) अंक लेकर जिला टॉपर बने थे। इसी तरह हाईस्कूल में एएस इंटर कॉलेज, मवाना की वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600) ने जिला टॉप किया था।
2025 में ये थे जिला टॉपर
इंटरमीडिएट… 1.कार्तिकेय दीक्षित 92.20 प्रतिशत (461/500) एसडीएचटी एवीएम इंटर कॉलेज, गंगानगर, मेरठ। हाईस्कूल… 1.वैष्णवी सिंघल 96.33 प्रतिशत (578/600) एएस इंटर कॉलेज, मवाना।
Leave a comment