Home मेरठ ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व
मेरठ

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

Share
ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व
Share

मेरठ। ऋषभ एकेडमी मेरठ कैंट में अर्थ डे मनाया गया। इस अवसर पर एक स्पेशल प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यार्थियों ने अर्थ डे से संबंधित प्रतिज्ञा ली । सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को अर्थ डे से संबंधित पोस्टर दिखाए गए तथा इस विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार भी रखें । उप प्रधानाचार्य श्री पवन कपूर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस युग में हमें अपनी पृथ्वी को बचाना बहुत आवश्यक है, ज्यादा से ज्यादा हम पेड़ लगाए, पानी व बिजली को संरक्षित करें और इसका दुरुपयोग ना करें । इस अवसर पर सभी कक्षाओं में अर्थ डे से संबंधित गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने सभी सामाजिक विषय के अध्यापकों से बच्चों को और ज्यादा जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि अगर अर्थ संरक्षित है तो हम जीवित है तथा सभी को एक-एक पेड़ लगाने के लिए उत्साहित किया । आयोजन में पूरे स्टाफ का सहयोग रहा। इसके लिए प्रधानाचार्य शरद त्यागी ने सभी का आभार जताया।
डा. संजय जैन का संदेश
पूरी दुनिया आज अर्थ डे मना रही है। इस मौके पर ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने अर्थ डे पर संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी केवल भारत हीं नहीं दुनिया का भविष्य हो। ‘पृथ्वी हमारी विरासत नहीं, बल्कि हमारे बच्चों का उधार है.ं। ‘धरती को बचाएं, जीवन को सजाएं। ‘प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर चलना ही जीवन की असली कला है। ‘एक छोटा सा पौधा लगाना, पूरी मानवता के लिए एक बड़ा उपहार है। ‘धरती माता की पुकार सुनो, अब तो पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी चुनो।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Related Articles

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

सोफिया की सेकंड टॉपर बनी AAISHWARYA GOEL

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

छोटे मकानों पर भी नोटिस चस्पा हंगामा, महिलाएं बेहोश

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

फाइनेंस की डिफाल्टर गाड़ियां ठिकाने लगाने वाले दबोचे

इस्माईल में ‘अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम

इस्माईल में 'अपनी सेना को जाने विषय पर कार्यक्रम