Home हरिद्वार हरिद्वार: कुम्भ 2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार

हरिद्वार: कुम्भ 2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्थलीय निरीक्षण

Share
Share

घाट निर्माण से बाईपास तक सभी कार्य समयबद्ध, ‘ग्रीन घाट’ पर जोर—श्रद्धालुओं की सुविधा पर सख्त निर्देश

हरिद्वार। कुम्भ मेला-2027 को भव्य बनाने हेतु मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया। सभी कार्यों को तय समय-गुणवत्ता के साथ पूरा करने व विभागीय समन्वय बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए।

शहीद भगत सिंह घाट से सिंहद्वार तक घाटों व बैरागी कैम्प का निरीक्षण कर बुजुर्गों-दिव्यांगों हेतु रैम्प, चेंजिंग रूम व ‘ग्रीन घाट’ (हरित पट्टियां, फूल-पौधे) की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पथरी रौ नदी पर 60 मी. सेतु, बहादराबाद-सिडकुल मार्ग चौड़ीकरण व धनौरी-सिडकुल पुल को वर्षा पूर्व पूरा करने के आदेश।

हरिद्वार बाईपास को प्राथमिकता देते हुए NHAI को साप्ताहिक समीक्षा व दिल्ली राजमार्ग फ्लाईओवर को दैनिक रिपोर्ट के निर्देश। बैरागी कैम्प के 1500 KL ओवरहेड टैंक व कमांड सेंटर में AI निगरानी पर फोकस। मुख्य सचिव ने यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता व जलापूर्ति को शीर्ष प्राथमिकता दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + fourteen =