Home उत्तराखंड श्रीनगर में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का पर्दाफाश : वाहन से 9 भरे सिलेंडर जब्त
उत्तराखंडश्रीनगर

श्रीनगर में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का पर्दाफाश : वाहन से 9 भरे सिलेंडर जब्त

Share
Share

श्रीनगर खाद्य पूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर नकेल कसी। वितरण वाहन में 9 भरे घरेलू सिलेंडर छिपे मिले।

इंडेन गैस गोदाम प्रबंधक की शिकायत पर निरीक्षक विजय कुमार कैंत्यूरा की टीम ने छापा मारा। 202 सिलेंडर लोड करने के बाद भी 9 सिलेंडर अवैध बिक्री के लिए छिपाए गए थे। सभी जब्त कर गोदाम को सौंपे।

प्रबंधक ने दोषी मजदूरों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा—गोदाम व वाहनों की जांच जारी रहेगी। गड़बड़ी की सूचना जनता से मांगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =