Home Delhi लड़ाई का साइड इफैक्ट तेल के दाम बढ़ाए
Delhi

लड़ाई का साइड इफैक्ट तेल के दाम बढ़ाए

Share
लड़ाई का साइड इफैक्ट तेल के दाम बढ़ाए
Share

नई दिल्ली। ईरान से अमरिका और इजरायल की जंग के चलते मिडिल ईस्ट में पसरे तनाव का असर पूरी दुनिया समेत अब भारत पर भी नजर आने लगा है। जंग का असर अब भारत में आम लोगों की जेब पर साफ दिखने लगा है। सबसे पहले असर फ्यूल की कीमतों पर पड़ा है, जहां प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने इसकी कीमतों में करीब 2 से 2.5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है, जिससे हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों वाले लोगों को झटका लगा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी सामान्य पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन जिस तरह से हालात बन रहे हैं, उससे आगे चलकर आम ईंधन की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। इसी बीच ऑनलाइन खाना मंगवाना भी महंगा हो गया है। Zomato ने अपनी डिलीवरी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत और ईंधन की कीमतों की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। दरअसल, इस पूरे मामले की जड़ कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। इजरायल और ईरान के बीच तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा हो गया है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से मंगाता है, इसलिए वहां की हलचल का असर यहां जल्दी दिखता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 5 =

Related Articles

विदेश मंत्री की मार्को रूबियो को दो टूक भारत प्रथम

विदेश मंत्री की मार्को रूबियो को दो टूक भारत प्रथम

फिलिस्तीनी बच्चों को अरेस्ट कर रही इजरायली सेना

फिलिस्तीनी बच्चों को अरेस्ट कर रही इजरायली सेना

संघ महासचिव की राय में पाक से बाचतीत शुरू करने में नहीं कुछ गलत

संघ महासचिव की राय में पाक से बाचतीत शुरू करने में नहीं...

सरायकॉले का रैपिड स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा सुविधा

सरायकॉले का रैपिड स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा सुविधा