Home मेरठ मेरठ कैंट को भी मिले केंद्र की टीओडी नीति का लाभ
मेरठ

मेरठ कैंट को भी मिले केंद्र की टीओडी नीति का लाभ

Share
मेरठ कैंट को भी मिले केंद्र की टीओडी नीति का लाभ
Share

मेरठ/देश की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए मैट्रो व आरआरटीएस परियाजनाओं के साथ टीओडी नीति लागू की गयी है। इस नीति के अंतर्गत मैट्रो व आरआरटीएस कॉरिडोर के दोनों ओर स्थित क्षेत्रों में नियोजित विकास को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्यिक उपयोग में तीस फीसदी तथा आवासीय उपयोग में सत्तर फीसदी अतिरिक्त अनुमन्यता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। यह नीति केंद्र सरकार द्वारा निर्मित है तथा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा इसको स्वीकार कर लागू किया जा रहा है। राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को प्रेषित पत्र में कहा है कि किंतु मेरठ नगर में आरआरटीएस कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले कैंटोनमेंट क्षेत्र में वर्तमान में इस नीति का लाभ प्रदान नहीं किया जा रहा है। चूकि यह क्षेत्र भारत सरकार रक्षामंत्रालय के आधीन आता है, अत: यहां टीओडी नीति का अनुपालन अपेक्षित रूप से नहीं हो पा रहा है। पत्र में डा. वाजपेयी ने केंद्रीय रक्षामंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले में आवश्य निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं ताकि मेरठ कैंट क्षेत्र को भी टीओडी का अपेक्षित लाभ मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =

Related Articles

दलित छात्रा से गैंग रेप पर उबले कांग्रेसी प्रदर्शन

दलित छात्रा से गैंग रेप पर उबले कांग्रेसी प्रदर्शन

बिजली नहीं तो पानी भी नहीं, नगरायुक्त व महाप्रबंधक को ज्ञापन

बिजली नहीं तो पानी भी नहीं, नगरायुक्त व महाप्रबंधक को ज्ञापन

गर्मी फुल कई इलाकों की बत्ती गुल बिजलीघर घेरा

गर्मी फुल कई इलाकों की बत्ती गुल बिजलीघर घेरा

ठेकेदार ने लटकाया सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट

ठेकेदार ने लटकाया सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट