मेरठ/हनुमान जयंती का पर्व महानगर में परंपरागत उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर तमाम मंदिरों में पाठ व भंडारों का आयोजन किया गया। कुछ स्थानों पर ध्वज व शोभायात्रा भी निकाली गयी। हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। इस दौरान दोपहर बाद तक तक शहर में अच्छी खासी रौनक रही। सदर स्थिति मंदिर हनुमान गढ़ी, पीएल शर्मा रोड पर पंचमुखी मंदिर, सदर तिलक पार्क स्थित छोटा खाटू श्याम मंदिर समेत पूरे महानगर के मंदिरों में आज हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गयी। इसके अलावा बाईपास अंसल कोर्टयार्ड स्थित श्रीशिव दुर्गा मंदिर की प्रबंध समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
थाना सदर समीप हनुमा गढ़ी मंदिर में आज श्रीरामायण जी की पूर्णाहुति श्रद्धा-भक्ति के साथ सम्पन्न हुई। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में विधिवत धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अर्चन, श्री हनुमान जी का चोला श्रृंगार तथा 11,000 किलो बूंदी के भोग का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर दिनेश गोयल (संरक्षक), अधिवक्ता गौरव गोयल (प्रबंधक), विष्णु दत्त शास्त्री, कृष्ण गोपाल जोंस, गणेश दत्त शास्त्री, पारस जैन, हर्षित गौर, वंदित, शिवम एवं पुजारी वरुण देव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं आरती में सहभागिता कर वातावरण को पूर्णत: भक्तिमय बना दिया। सायं 6:00 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रबंधक गौरव गोयल ने बताया कि 03 अप्रैल को प्रात: 11:30 बजे आरती तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके की खास विशेषता मंदिर में करायी गयी सजावट रही जिसको देखने के लिए शहर भर से लोग पहुंचे। गौरव गोयल ने बताया कि मंदिर का नव-निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। सदर तिलक पार्क स्थिति छोटा खाटू श्याम में हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी डा. संजय जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, वरुण अग्रवाल, अमित गर्ग मूर्ति, नीरज मित्तल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुनील भराला, मुकेश सिंघल, अजय गुप्ता, अमन अग्रवाल, देवेंद्र चौहान आदि ने हनुमान जी की आरती की। अतिथियों का स्वागत मंदिर कार्य समिति के गौरव गोयल, अनिल गर्ग, राहुल सिंघल, नूपुर गोयल, संजय तायल, संजय गोयल, राजकुमार गुप्ता, अविनाश गोयल, राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, सौरभ गोयल, क्षितिज राघव विजय वर्मा, अनुज सिंगल, आकाश सिंगल, संजय भार्गव, शोभित गोयल, मनीष गोयल, नद किशोर सैनी आदि श्याम प्रेमियों ने पटका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पीएम शर्मा रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पंड़ि़त कैलाश दत्त शर्मा व पंड़ित विवेक शर्मा ने हनुमान बाबा को चोला, अंकुर बंसल आदि ने चढ़ाया और पूजा अर्चना की व भंडारे का आयोजन किया। महानगर के अन्य मंदिरों में भी हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गयी।
Leave a comment