मेरठ/यूजीसी के मुद्दे पर युवा ब्राह्मण समाज संगठन ने आज राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का घेराव किया। उन्होंने यूजीसी को हिन्दुओं को बांटने वाला करार दिया और इसको वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने डा. वाजपेयी से आग्रह किया कि उनकी बात को सरकार तक पहुंचाएं ताकि इस कानून को वापस लिया जा सके। इससे पहले संगठन की बैठक जितेंद्र गौतम अध्यक्ष स्थाई समिति के अध्यक्षता में व कुलदीप शर्मा अध्यक्ष युवा ब्राह्मण समाज संगठन के संचालन में संपन्न हुई।
बैठक में यूजीसी जैसे संवेदनशील विषय पर संगठन के मंत्री पुनीत शर्मा ने कहा की अब समय आ गया है कि हम सभी दलगत राजनीति को छोड़ समाज के हित में कार्य करने वाले लोगों को बढ़ावा दें । इसके लिए हर बैठक में एक शपथ दिलाई जाए कि जो भी व्यक्ति या पार्टी हमारे हित की बात करेगा हम सर्वप्रथम उसी को वोट करेंगे क्योंकि विगत कुछ वर्षों से जो भी सरकार आ रही है , वह ब्राह्मणों व स्वर्ण समाज के हितों पर कुठारागत कर रही है और लगातार ब्राह्मणों व स्वर्ण समाज का शोषण हो रहा है। अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा की आज की बैठक परशुराम जयंती कार्यक्रम और यूजीसी को लेकर बुलाई गई है हमारा विचार है कि आगामी परशुराम जयंती अक्षय तृतीया का कार्यक्रम भव्य रूप से बनाया जाए। अजय शर्मा ने कहा की भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम भव्यता के साथ ही समाज की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जितेंद्र गौतम ने कहा कि यूजीसी की गाइडलाइंस समाज को तोड़ने वाली है जो राजनीतिक दल काले कानून को लेकर आए हैं । उनकी नजर में ब्राह्मण को कभी महत्व नहीं दिया गया । उनकी ब्राह्मणों के बारे में कोई सोच नहीं रही ब्राह्मण जरूर अपनी पार्टी मानता रहा । आज सब लोगों ने निर्णय लिया है कि शीघ्र ही सांसदों का घेराव करेंगे और उन्हें चेताएंगे की लोकसभा और राज्यसभा में नशा करके न बैठे हैं । हमें दलितों के लीडर एवं जाटों के लीडर से अपने समाज की सेवा करना सीखना चाहिए उन्होंने आक्रोश जाहिर करते हुए यूजीसी के विरोध को धार देने की बात करी।
ये रहे मौजूद
बैठक में राजीव नरहरि, डॉक्टर आरके पचौरी , डॉक्टर मनीष शर्मा, डॉक्टर प्रियंक शर्मा, ललित शर्मा, पंडित गणेश दत्त शर्मा , पंडित भूषण शर्मा (अध्यक्ष सब्जी मंडी ), सुरेंद्र शर्मा आदि ने अपने विचार रखे तथा सौरभ, अमित, आशीष,रविकांत ,आनंद, दीपक आदि उपस्थित रहे।
Leave a comment