Home Up मेरठ: हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री
Up

मेरठ: हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Share
Share

मेरठ के लावड़ क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वलीदपुर गांव के पास गुरुवार देर रात एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार हापुड़ के पिलखुवा निवासी दानिश अपनी बहन उज्मा, मुस्कान, उसकी सहेली प्रिया और चंडी मंदिर निवासी वेशू के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। वलीदपुर के पास कार के इंजन से अचानक धुआं उठता देख चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाई और कार को हाईवे के किनारे रोक दिया।

आपको बता दे कि धुआं उठते ही कुछ ही पलों में कार में आग की लपटें उठने लगीं, जिससे कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। दानिश ने तुरंत साहस दिखाते हुए सभी को कार से बाहर निकाला। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की लपटों के कारण कार में रखा कोई भी सामान नहीं बचाया जा सका।

घटना के बाद हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर दौराला थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाईवे से भीड़ हटाकर यातायात सुचारू कराया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने चालक दानिश से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। यह हादसा एक बड़ा नुक़सान हो सकता था, लेकिन समय रहते सतर्कता से सभी की जान बच गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − seven =