Home Up मेरठ: शादी में बवाल, बारातियों पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट, तनाव के बीच हुई विदाई
Up

मेरठ: शादी में बवाल, बारातियों पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट, तनाव के बीच हुई विदाई

Share
Share
मेरठ में बारात पर टूटी कहर बनकर गिरी डाल, खाने को लेकर बढ़ा बवाल – दूल्हे  की शादी के बीच मचा कोहराम-Meerut Police-Meerut Crime News-Meerut Dispute at  wedding

मेरठ जनपद के एक शादी समारोह में उस वक्त बवाल मच गया जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मामला सुमित नामक युवक की बारात से जुड़ा है, जो भवी गांव में ब्रह्म सिंह की बेटी से विवाह के लिए पहुंची थी। सोमवार देर शाम डीजे के साथ बारात की चढ़त हो रही थी, तभी दलित बस्ती के पास से गुजरते समय एक बाराती वाहन नीम के पेड़ से टकरा गया और उसकी डाल टूट गई। इस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया, जिसे तत्काल शांत करा लिया गया।

हालांकि मामला यहीं नहीं थमा। जब बारातियों को खाना परोसा जा रहा था, तभी दूसरी बार फिर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। गांव के कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से बारातियों पर हमला कर दिया। इस हिंसा में बारातियों की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और कार चालक अजय को बेरहमी से पीटा गया, जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। चार अन्य बारातियों के घायल होने की भी खबर है।

शोर सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हमला कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र ने चार नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तनावपूर्ण माहौल के बीच किसी तरह शादी की रस्में पूरी की गईं और बारात को सुरक्षित विदा किया गया। यह खुशी का अवसर अचानक दहशत और तनाव में बदल गया, जिससे गांव में अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =