Home Up मेरठ: रोडरेज में ई-रिक्शा चालक की हत्या, तमाशबीन बनी रही पब्लिक
Up

मेरठ: रोडरेज में ई-रिक्शा चालक की हत्या, तमाशबीन बनी रही पब्लिक

Share
Share
e-rickshaw driver killed in road rage in Meerut | मेरठ में रोडरेज में ईरिक्शा  चालक की हत्या: ट्यूशन टीचर ने स्कॉर्पियो से रिक्शा में मारी टक्कर, लोहे की  रॉड से ...

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क पर हुई कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। रिठानी निवासी ई-रिक्शा चालक नरेश (49) की एक मामूली टक्कर के बाद लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना दिल्ली रोड पर रिठानी पीर के सामने हुई, जब श्रद्धापुरी सेक्टर-3 कंकरखेड़ा निवासी ट्यूटर निरवैर सिंह अपनी पत्नी और तीन साल की बच्ची के साथ स्कॉर्पियो में मूवी देखने जा रहा था।

रास्ते में ई-रिक्शा से हल्की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी। आरोप है कि नरेश ने पहले ईंट से निरवैर पर वार किया और कार पर भी फेंकी, जिससे कार का शीशा टूट गया। इसके बाद निरवैर सिंह ने स्कॉर्पियो की डिक्की से लोहे की रॉड निकाली और नरेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के दौरान लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे, किसी ने भी घायल नरेश को बचाने की कोशिश नहीं की। जब नरेश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, तब भीड़ ने निरवैर की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ से बचाया और थाने ले गई। इस वारदात के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की और थाने के बाहर जाम लगाने की कोशिश भी की। पुलिस ने बताया कि निरवैर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि निरवैर सिंह घरों में ट्यूशन पढ़ाता है, लेकिन उसका यह व्यवहार बेहद शर्मनाक है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या समाज में बढ़ती असहिष्णुता और सड़क पर गुस्से का ये उबाल हमारे लिए नया खतरा बनता जा रहा है


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + thirteen =