Home Up मेरठ में लगातार पांच धमाके, घर की छत उड़ी, दो महिलाएं व बच्चे घायल, पटाखा फैक्ट्री का खुलासा
Up

मेरठ में लगातार पांच धमाके, घर की छत उड़ी, दो महिलाएं व बच्चे घायल, पटाखा फैक्ट्री का खुलासा

Share
Share

मेरठ कोतवाली क्षेत्र के जाहिदियान मोहल्ले में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार पांच धमाकों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। धमाकों से एक मकान की छत उड़ गई और उसका एक हिस्सा भी ढह गया। घटना के समय घर में तीन भाइयों का परिवार मौजूद था। पहला धमाका होते ही सभी लोग बाहर की ओर भाग निकले। हादसे में दो महिलाएं और दो बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाकों की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जांच में सामने आया है कि यह मकान अवैध रूप से पटाखे बनाने और बेचने का अड्डा बना हुआ था। पुलिस को छत से सुतली बम और पोटाश का सिलेंडर भी बरामद हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुल पांच धमाके हुए जिनमें अंतिम सबसे तीव्र था। धमाकों की आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। मकान में रहने वाले जाहिद और शाहिद शादी-विवाहों में आतिशबाजी का काम करते हैं, जबकि तीसरा भाई शादाब ई-रिक्शा चालक है। घटना के समय तीनों परिवार सहित घर में मौजूद थे।

स्थानीय व्यापारी नेता मयूर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मकान में बड़ी मात्रा में गंधक और पोटाश जैसे विस्फोटक सामग्री जमा की गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि किसी बच्चे द्वारा सुतली बम फोड़ने से यह हादसा हुआ, हालांकि पूरी जांच अभी जारी है। फिलहाल घर के सभी सदस्य फरार हैं और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − two =