Home Up मेरठ में कोरोना का इस सीजन का पहला मामला – जागृति विहार की युवती पॉजिटिव, पूरे परिवार की होगी जांच
Up

मेरठ में कोरोना का इस सीजन का पहला मामला – जागृति विहार की युवती पॉजिटिव, पूरे परिवार की होगी जांच

Share
Share

मेरठ में इस साल का पहला कोविड-19 पॉजिटिव मामला सामने आया है। जागृति विहार की रहने वाली 26 वर्षीय युवती, जो हाल ही में दिल्ली से मेरठ लौटी थीं, उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

 कैसे सामने आया मामला?

दिल्ली से आने के कुछ दिन बाद युवती की तबीयत खराब हुई।   युवती ने  खुद जाकर कोरोना की जांच कराई। जिसके बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

क्या हो रही है कार्रवाई?

आपको बता दे कि युवती को घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है और अस्पताल में अभी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि लक्षण अभी मामूली लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन की चेतावनी और अपील:

सभी लोगों से अपील की गई है कि कोरोना जैसे लक्षण (बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ) दिखने पर तुरंत जांच कराएं। भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें, मास्क पहनें, और हाथ धोते रहें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और अफवाहों से बचें।

मेरठ प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बहुत जरूरी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 4 =