Home Up मेरठ की बेटियों ने नीट 2025 में लहराया परचम, खोले सफलता के राज
Up

मेरठ की बेटियों ने नीट 2025 में लहराया परचम, खोले सफलता के राज

Share
Share
Photo Credit- ETV Bharat

नीट परीक्षा 2025 के परिणाम जैसे ही जारी हुए, मेरठ की तीन बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर दिया। प्रियांचल यादव, इशानी गुप्ता और सौम्या शर्मा ने अपने मेहनत और समर्पण से यह साबित कर दिया कि अगर लगन हो तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।

597 अंक और AIR 1562 के साथ प्रियांचल यादव सबसे आगे
प्रियांचल यादव ने नीट 2025 में 597 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1562 हासिल की। उन्होंने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनना है, जो अब पूरा होने जा रहा है। उनके पिता सरकारी शिक्षक हैं और मां गृहिणी। प्रियांचल ने कोचिंग की कोई भी क्लास मिस नहीं की और घर पर रोज 4-5 घंटे की प्रैक्टिस करती थीं। परीक्षा से पहले 12 से 13 घंटे लगातार पढ़ाई कर उन्होंने अपने लक्ष्य को साधा।

डॉक्टर माता-पिता की बेटी इशानी ने हासिल की AIR 1897
593 अंकों के साथ इशानी गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 1897 प्राप्त की है। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं, जिससे उन्हें बचपन से ही मेडिकल क्षेत्र में रुचि रही। इशानी ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई और पूरी तरह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

सौम्या शर्मा ने भी किया कमाल, AIR 1936 के साथ मेडिकल में तय की राह
सौम्या शर्मा, जिनके पिता भी सरकारी शिक्षक हैं, ने भी 593 अंक प्राप्त कर AIR 1936 हासिल की है। सौम्या के परिवार में कोई भी डॉक्टर नहीं है, लेकिन उनका सपना था कि वह पहली डॉक्टर बनें। उन्होंने हर दिन 7-8 घंटे की पढ़ाई की और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया। तीनों बेटियों की मेहनत और समर्पण ने मेरठ को गौरवान्वित किया है। इनकी सफलता से यह स्पष्ट होता है कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति लगाव से किसी भी कठिन परीक्षा में जीत हासिल की जा सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 3 =