Home मेरठ महापौर के घेराव का एलान किया था
मेरठ

महापौर के घेराव का एलान किया था

Share
महापौर के घेराव का एलान किया था
Share

मेरठ/ सेंट्रल मार्केट के 661/6 के व्यापारियों से किए गए वादे को याद दिलाने के लिए शहर कांग्रेस के नेताओं को गच्चा देकर महापौर हरिकांत आहलूवालिया सीसीएसयू के दूसरे गेट से निकल गए। दरअसल शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से किए वादे को याद दिलाने के लिए महापौर के घेराव का एलान किया था। बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता सीसीएसयू के गेट पर ठीक 10.30 बजे जाकर डट गए थे। करीब 11 बजे महापौर की गाड़ी को पहुंचना था, उससे पहले भाजपा के महापौर खेमे के पार्षद सीसीएसयू के गेट पर कांग्रेसियों ने निपटने के अंदाज में उन्हें रोकने के लिए आ गए। लेकिन जिस गेट पर कांग्रेसी मौजूद थे, महापौर की गाड़ी उस गेट पर आयी ही नहीं और दूसरे गेट से होकर नेता जी सुभाष चंद बोस सभागार पहुंच गयी। कांग्रेसियों के एलान के चलते वहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेसियों ने महापौर के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। रंजन शर्मा ने कहा कि महापौर ने जो वादा सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से किया है उसको पूरा करें। महापौर जनता से दूरी बनाए हुए हैं। पूरे महानगर की जनता परेशान हैं और महापौर समेत नगर निगम में पूरी भाजपा चैन की बंसी बजा रही है। शहर कांग्रेस इस पर चुप बैठने वाली नहीं। बाद में वहां एडीएम सिटी ब्रिजेश सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने सेंट्रल मार्केट के दुकानदारों की समस्या सुनी।

रंजन शर्मा ने कहा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं। सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण के बाद विस्थापित व्यापारियों से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने मांग की कि नगर निगम के नए कार्यालय परिसर में इन विस्थापितों को दुकानें आवंटित करने का प्रस्ताव तत्काल पास किया जाए। गाजियाबाद की तर्ज पर मेरठ में भी हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत कटौती की मांग की। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 400 नए सफाई कर्मियों की भर्ती और उनके मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में लाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन का आदेश भी लागू किया जाए व सीलिंग से राहत दी जाए। सीसीएसयू पहुंचे व्यापारियों से रंजन शर्मा ने कहा कि उन्हें कानूनी सहायता भी उपलब्ध करायी जाएगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा , सलीम खान,धूम सिंह गुर्जर,अभिमन्यु त्यागी,आदित्य शर्मा,बबली देवी, रीना शर्मा, समसुद्दीन चौधरी, संजय कटारिया, अनिल अरोड़ा, विनोद सोनकर,अनिल प्रेमी,सचिन शर्मा, सलीमुद्दीन शाह, कमल जायसवाल, शोएब साबरी,प्रवीण जैन,केडी शर्मा, कपिल पाल, सुशील सैनी,पीयूष रस्तोगी, मतीन अंसारी,,राजकुमार शर्मा, नरेश नेगी, तरुण ठाकुर,शोएब साबरी,राजकुमार शर्मा नरेश नेगी विष्णु पंडित, संदीप होंडा,सचिन सूद,अभिषेक शर्मा, ठाकुर सुरेंद्र सिंह,सुशांत शर्मा, कपिल शर्मा, पप्पू जाटव,मोहम्मद शोएब, तुम्हारा क्या नाम है इकराम अंसारी,सरदार वीर सिंह, राजपाल गोसाई, राजपाल आर्य, मुकेश प्रधान बौद्ध, रमाकांत शर्मा, शिवकुमार शर्मा सरताज अहमद सुरेंद्र शर्मा प्रवेश पालीवाल विकास शर्मा हाशिम अंसारी सुमित विकल,राकेश शर्मा संजय वर्मा, जेपी शर्मा, प्रवीण कुमार,राजू मेहरोल,गफ्फार मलिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one − 1 =

Related Articles

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला