Home मेरठ भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर
मेरठ

भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर

भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर

Share
भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर
Share

राष्ट्रगान के साथ शिविर का किया शुभारंभ, 45 यूनिट रक्त किया जमा

मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा द्वारा आज आई एम ए ब्लड बैंक पर रक्तदान सिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉक्टर शिशिर जैन द्वारा की गई। शाखा सचिव डॉक्टर संदीप जैन ने आईएमए अध्यक्ष डॉ मनीष त्यागी, आई एम ए सचिव डॉ विकास गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव संस्कार प्रमोद गर्ग, क्षेत्रीय महिला सहभागिता डॉक्टर लता शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय महासचिव मुकेश चंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष दिनेश गोयल, प्रांतीय मार्गदर्शक मुकेश चंद शर्मा एवं अन्य सभी अतिथियों एवं शाखा सदस्यों का कार्यक्रम में उपस्थित होने एवं ब्लड देने वाले सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। करीब 45 यूनिट रक्त रक्तदान में आया। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्लड डोनर्स सभी क्षेत्रीय प्रांतीय जिला एवं मीडिया से आए हुए बंधुओ को एक दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। जिन सदस्यों ने ब्लड डोनेट किया उनका आई एम ए की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी दिया गया जिससे भविष्य में उन्हें कभी भी रक्त की आवश्यकता होने पर उसे कार्ड के द्वारा बिना ब्लड डोनेट किए ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष डॉक्टर शिशिर जैन ने सभी को धन्यवाद दिया। आज के कार्यक्रम के संयोजक सुरेश चंद्र रहे। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सौरभ गर्ग, दीपा गर्ग एडवोकेट, छवि जैन, तरुण तनेजा, अनिल कांत गुप्ता, नीलिमा सिंह, तरुण गुप्ता, डॉक्टर राजीव मित्तल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + thirteen =

Related Articles

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला