Home Up बदायूं: शादी के 13 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग फरार, थाने में समझौता कर पति ने कहा- “राजा रघुवंशी बनने से बच गया”
Up

बदायूं: शादी के 13 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग फरार, थाने में समझौता कर पति ने कहा- “राजा रघुवंशी बनने से बच गया”

Share
Share

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक युवक की शादीशुदा जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया, जब उसकी नवविवाहिता पत्नी हनीमून से पहले ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला इस कदर उलझा कि दोनों पक्षों को थाने में समझौता करना पड़ा और फिर पति ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि “राजा रघुवंशी बनने से बच गया।”

पूरा मामला इस्लामनगर के मौसमपुर निवासी सुनील और बिसौली कोतवाली क्षेत्र की खुशबू से जुड़ा है। दोनों की शादी 17 मई को हुई थी और 18 मई को खुशबू की विदाई कराकर सुनील उसे ससुराल ले आया। वह ससुराल में 9 दिन रही, इसके बाद मायका पक्ष उसे वापस ले गया। लेकिन महज 10 दिन बाद ही खुशबू अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब सुनील को 10 जून को इसकी जानकारी हुई, तो उसने अगले ही दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस जब तक तलाश करती, खुशबू खुद प्रेमी के साथ महिला कोतवाली पहुंच गई। यहां दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद थाने में समझौता हो गया। शादी में दिया गया सामान और आभूषण वापस किए गए और फिर खुशबू ने स्पष्ट कहा कि वह अब सिर्फ अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। सुनील ने भी उससे नाता तोड़ते हुए कहा कि अब वह राजा रघुवंशी बनने से बच गया और चैन से घर चला गया।

यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग इसे राजा रघुवंशी हत्याकांड से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन राहत की बात रही कि इस घटना का अंत शांति से समझौते में हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + three =