Home मेरठ धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
मेरठ

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में हरमन सिटी पर जुटे भाजपाई,  प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी समेत कई का संबोधन

Share
धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
Share

स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में हरमन सिटी पर जुटे भाजपाई,  प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी समेत कई का संबोधन

मेरठ/भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पर जुटे। भाजपाइयों ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि व वक्ता एलएलसी एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भाजपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल एवं विनस शर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं अतिथि ने कहा, हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है, कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज बड़ी धूमधाम से हम सभी कार्यकर्ता मना रहे है। पूरे देश से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को हर वर्ष एक त्यौहार के तरह मानते हैं,तथा सेवा भाव के साथ राष्ट्रप्रथम के मूल मंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का हम सभी संकल्प लेते है। अपनी लोकप्रिय सरकार की उपलब्धियां तथा कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम को देश की जनता हृदय से सराहना कर रही है और इसको व्यापक रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग का अपार जन समर्थन समर्थन मिल रहा है। लगातार पार्टी का विस्तार हो रहा है। भाजपा अपने मूल मंत्र के साथ भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास,सबका प्रयास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। हमारा मां भारती को पूर्ण समर्पण है। भाजपा की कार्य शैली सर्व समावेशी,सर्वस्पर्शी वह सर्वजन का हित करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं एक विचार है। जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण जनकल्याण है।
जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में सदाचार, सुंदर आचरण करना चाहिए। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचना है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करनी है। और पार्टी का ध्वज फहराना है। हम सभी को ध्वज लगाकर सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया पर प्रसारित करना है। 8 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होना है। जिसमें भाजपा का संगठनात्मक विस्तार भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव,अंतोदय विकास उन्मुख राजनीति एवं राष्ट्रप्रथम की भावना को रखना है। जिलाध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सदन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता बंधु सदस्य विधान परिषद एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया,जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विमल शर्मा कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह,जिला महामंत्री,समीर चौहान, अंकुर मुखिया, भंवर सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव,रॉबिन गुर्जर,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा,कार्यालय प्रमुख राजकुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सोम, हरि शर्मा, वीर चौधरी, प्रदीप पाल, मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान व सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता,उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

Related Articles

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला