Home मेरठ कांग्रेसियों ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को घेरा
मेरठ

कांग्रेसियों ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को घेरा

हाउस टैक्स के नाम पर जनता का शोषण का आरोप, रंजन शर्मा बोले बर्दाश्त नहीं

Share
कांग्रेसियों ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को घेरा
Share

मेरठ/हाउस टैक्स के अनाप-शनाप बिल भेजे जाने का आरोप लगाते हुए शहर कांग्रेस ने आज नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का घेराव किया। अध्यक्ष रंजन शर्मा की शिव कुमार गौतम से जमकर बहस हुई। रंजन शर्मा का कहना था कि हाउट टैक्स के नाम पर लोगों का परेशन करना बंद करें। अन्यथा शहर कांग्रेस अफसरों को निगम में बैठने नहीं देंगे। कांगे्रसियों ने शिव कुमार गौतम का घेराव कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा भाजपा सरकार में लगातार हाउस टैक्स के नाम पर आम जनता का शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। काफी हंगामे के बाद मुख्य कर अधिकारी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की नगर आयुक्त से मोबाइल पर वार्ता कराई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उन्होंने पूर्व में दिए गए ज्ञापन में हाउस टैक्स के गलत बिलों को ठीक होने तक रिकवरी स्थगित करने तथा बिलों के सुधार के लिए प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाने की मांग की थी।
नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बिलों के सुधार हेतु प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे तथा 1.00,000 रुपये से कम की रिकवरी पर किसी भी प्रकार की सीलिंग कार्रवाई नहीं की जाएगी।वह ओ. टी. एस.के लिए शासन को लिखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जनता के साथ अन्याय जारी रहा तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
ये रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर, कमल जायसवाल, मोहिउद्दीन अहमद गुड्डू,

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 8 =

Related Articles

सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन

सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन

कशिश वर्मा, अंशिका और शिखा वर्मा UP Toper

कशिश वर्मा, अंशिका और शिखा वर्मा UP Toper

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से कोई वादा नहीं

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से कोई वादा नहीं

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आज

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आज