Home मेरठ एक ही बारिश में उधड़ गई बाईपास की सड़क
मेरठ

एक ही बारिश में उधड़ गई बाईपास की सड़क

काम में भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण सामग्री की पराकाष्ठा,  पूरे एनएच-58 पर का यही हाल, डालते ही उधड़ जा रही है लेयर

Share
एक ही बारिश में उधड़ गई बाईपास की सड़क
Share

मेरठ/ इसको भ्रष्टाचार कहे या फिर कार्यदायी संस्था द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाना। एनएच – 58 पर डाली गई कोल तार की लेयर दो से तीन दिन में उखड़ जा रही है। तीन दिन पहले हुई बारिश ने एनएच-५८ पर जहां-जहां कोल तार डाला गया था, वहां डाली गयी लेयर को उधेड़ दिया है। बीती रात हुई बारिश ने बाईपास के बागपत वाली साइड में कोलतार की सड़क को उधेड़ दिया। यहां दो दिन पहले ही कोलतार की लेयर डाली गयी थी। आज सुबह यह ब़ुरी तरह से उधड़ गयी। कोलतार की लेयर उधड़ जाने के बाद उसकी रोड़ी सड़क पर दूर तक फैल गयी। ऐसा नहीं कि एनएच-58 बाईपास पर पहली बार ऐसा हुआ हो, इससे पहले भी हाइवे पर जहां-जहां कोलतार की लेयर डाली गयी दो से तीन दिन में उसकी सांसें फूल गयीं। और फूली फूई लेयर जगह-जगह से चटक गयी। उसमें तीन तीन इंच के गैप बन गये। ये गैस करीब तीन इंच गहरे गड़ढों में बदल गए थे।
पूरे हाहइवे का है बुरा हाल
एनएच-५८ हाइवे के मोदीपुरम बाईपास के समीप कोल-तार की लेयर डाली गयी थी। इसके चलते एक साइड की रोड को आधा बंद कर दिया गया था। उस पर कोलतार डाले जाने का काम दिन रात चला। मोदीपुरम फ्लाईओवर के समीप हाइवे पर जितने स्थान पर कोलतार डाला गया था, वह दो दिन के भीतर चटक गया। ऐसा लगा मानों किसी ने हाइवे की सड़क को आगे पीछे सरका दिया हो। एक स्थान पर तो करीब तीन से छह इंच का गैप बन गया था। इस स्थान पर पूरे ब्लॉक में दो दिन पहले बनायी गयी सड़क यानि डाली गयी नयी लेयर उधड़ गयी थी। जिस वक्त यह लेयर उधड़ी उस वक्त तो बारिश भी नहीं हो रही थी। उसके बाद भी जहां नयी बनी थी वो सड़क टूट गयी। केवल एक साइड नहीं यहां दोनों ओर की सड़क डेमेज हुई। इससे पहले इसी हाइवे पर थाना कंकरखेड़ा कि चौकि हाइवे के सामने जहां रोड बनायी गयी थी, वहां भी दो दिन के भीतर सड़क टूटकर रोड़ियां रोड पर बिखर गयीं। अभी दो-तीन दिन पहले हाइवे के बागपत फ्लाईओवर के आसपास की रोड पर नयी लेयर डाली गयी थी। बीती रात हुई बारिश ने उसको रूई की तरह से ध़ुन डाला है। बारिश का पहला ही झटका नयी लेयर नहीं सहन कर सकी। रोड से निकलकर रोडियां बाहर सड़क पर फैल गयीं। इस सीजन में हाइवे पर जहां-जहां नयी लेयर डाली गयी वहां से रोडियां उधड़कर सड़क पर फैल गयीं। अब इसको भ्रष्टाचार या फिर घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग ना कहें तो फिर क्या कहें।
कई दिन जाम लगतार हादसे
एनएच-५८ हाइवे पर कोलतार की जो लेयर डाली गयी उसके उधड़ने की वजह से रोड़ी सड़कों पर बिखर जाने के चलते वहां दिन भर हादसे हुआ करते थे। इन हादसों का शिकार दो पहिया वाहन चालक हुआ करते थे। इसके अलावा जो फोर व्हीलर स्पीड में आते थे रोडियों के टायरों के नीचे पहुंचने के बाद ब्रेक लगाने के बाद वो भी तेजी से स्लिप होकर सामने जा रहे वाहनों में घुस जाते थे या फिर साइड में किसी भी चीज से जाकर टकराते थे। इसके अलावा जब नयी लेयर डालयी गयी तो एक साइड की रोड का आधा हिस्सा ब्लॉक किया गया ताकि नयी लेयर उस पर डाली जा सके। इससे वहां दिन रात जाम लगा करता था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − fourteen =

Related Articles

श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन

श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन

सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन

सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन

कशिश वर्मा, अंशिका और शिखा वर्मा UP Toper

कशिश वर्मा, अंशिका और शिखा वर्मा UP Toper

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से कोई वादा नहीं

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से कोई वादा नहीं