Home मेरठ श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ
मेरठ

श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ

श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ

Share
श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ
Share

मंत्र उच्चारण के साथ 21 ब्राह्मणों द्वारा हवन, शाम को सुंदर कांड का पाठ

मेरठ। देश भर में प्रसिद्ध सिद्ध पीठों में शुमार छोटा खाटू धाम मंदिर सदर तिलक पार्क मेरठ कैंट में श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ श्याम बाबा के मंगल स्नान से शुरू किया गया, जिसमें मदन गोपाल गोयल, विशाल गोयल, अजय अग्रवाल, गौरव गोयल, हर्षित गुप्ता लोहे वाले, नूपुर गोयल, राहुल सिंघल, संजय टायल, सौरभ गोयल, अनुज सिंघल, राकेश गर्ग, शोभित गोयल, मनीष गोयल, राजकुमार गुप्ता, अनिल गर्ग, मुकेश गर्ग, अविनाश गोयल सहित कई श्याम प्रेमियों ने भाग लिया मंगल स्नान के उपरांत श्याम बाबा का नए वस्त्र धारण कराए गए। दिल्ली कोलकाता के फूलों से श्रृंगार किया गया सुबह 9:00 बजे मनोकामना अर्जी लगाने के लिए दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। आज सुबह करीब 10:00 बजे मंत्र उच्चारण के साथ 21 ब्राह्मणों द्वारा हवन किया गया शाम 6:00 बजे मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया तथा रामलला एवं बाहुबली हनुमान जी की भव्य झांकी का भी श्याम प्रेमियों ने आनंद लिया सुंदरकांड के उपरांत सभी श्याम भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया

दूरदराज से पहुंच रहे श्रद्धालु

सदर तिलकपार्क स्थित छोटा खाटू मंदिर में चार दिन तक चलने वाले इस विशेष समारोह में शामिल होने के लिए केवल मेरठ ही नहीं दूसरे शहरों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति के प्रयासों व बाबा के सेवादार गौरव गोयल के प्रयास के चलते इस मंदिर की प्रसिद्धी अब दूरदराज के शहरों तक पहुंच रही है। गौरव गाेयब इसको श्याम बाबा का चमत्कार बताते हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

Related Articles

राजेन्द्र अग्रवाल व कांता कर्दम अनुशासन समिति में

राजेन्द्र अग्रवाल व कांता कर्दम अनुशासन समिति में

भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा

शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स

शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स

चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का

चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का