Home मेरठ होटल में लव जेहाद का आरोप हंगामा
मेरठ

होटल में लव जेहाद का आरोप हंगामा

होटल में लव जेहाद का आरोप हंगामा

Share
होटल में लव जेहाद का आरोप हंगामा
Share

विहिप के कार्यकर्ताओं ने लगाया होटल में लव जेहाद चलाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

मेरठ। होटल मे लड़के लड़कियों की मौजदूगी को लेकर हिन्दू संगठनों ने हंगामा कर दिया। इस होटल में अक्सर कपल आया करते हैं, किसी ने यह खबर आज हिन्दू संगठनों को दे दी। सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामला भावनपुर थान क्षेत्र स्थित यू पाकेट होटल निशांत से जुड़ा है। वहीं दूसरी ओर हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया कि मामला लव जेहाद का है।

हिन्दू मुस्लिम लड़के लड़कियां

विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री बंटी बजरंगी द्वारा बताया गया कि उनको सूचना मिली थी कि इस होटल में लवजेहाद का मामला चल रहा है।जहां मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़कियों को होटल में लाया गया। जिसके बाद जब उनके कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।कार्यकर्ताओं ने होटल स्टाफ से रजिस्टर दिखाने को कहा। तो स्टाफ ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए बदत्तमीजी कर दी तब इन लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने होटल में जांच की तो वहां दो लड़कियां, दो लड़के मिले। उनको पुलिस थाने लाई है। उनसे पूछताछ हो रही है। एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है। ये होटल अमन फौजी नामक आदमी का बताया जा रहा है जो भाजपा नेताओं के साथ फोटो डालता है। पुलिस अमन की क्रिमिनल हिस्ट्री भी चैक कर रही है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − fourteen =

Related Articles

ना बीड़ी मिलेगी ना सिगरेट ना पान ना तंबाकू

ना बीड़ी मिलेगी ना सिगरेट ना पान ना तंबाकू

चार्ज के बाद नए SSP का पहला टेस्ट

चार्ज के बाद नए SSP का पहला टेस्ट

भाजपा के नेता के नशे के आदि पुत्र को भीड़ ने धुना

भाजपा के नेता के नशे के आदि पुत्र को भीड़ ने धुना

एक लाख नौकरी का वादा या चुनावी छलावा

एक लाख नौकरी का वादा या चुनावी छलावा