Home Delhi राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज में पुणे में हाईअलर्ट
Delhi

राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज में पुणे में हाईअलर्ट

राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज में पुणे में हाईअलर्ट

Share
राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज में पुणे में हाईअलर्ट
Share

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने पुणे पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कार्यक्रम से पहले एबीवीपी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़त

नई दिल्ली। पुणे में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला और आला पुलिस ऑफिशल्स हाईअर्ल्ट पर हैं। राहुल गांधी के पुणे पहुंचने की खबर है। दरअसल छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गयी है। जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह हुआ

पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी हॉस्टल कैंपस में शुक्रवार रात को NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह विवाद राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले हुआ।घटना के बाद हॉस्टल में पुलिस तैनात की गई। ABVP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता छात्राओं पर राहुल के प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन का दबाव डाल रहे थे। वहीं, NSUI ने दावा किया कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली 2 छात्राओं को ABVP सदस्यों ने हॉस्टल में रोककर धमकाया। यहां ABVP छात्र से मारपीट के मामले में 6 नामजद लोगों और करीब 50-60 NSUI व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। राहुल गांधी अब तक कोटा में 17 जून, देहरादून में 17 जुलाई और प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों की गूंज में शामिल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े मुद्दे उठाए थे।

राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है

राहुल गांधी ने प्रयागराज में कहा कि सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है। इनसे कहा जाता है कि आपको जितनी रील बनाना है, बनाओ। मजदूरी करो। 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है।’ इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को रोजगार के मासले पर जमकर घेरते हुए पीएम के तौर पर नरेन्द्र मोदी को पूरी तरह से विफल करार दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 17 =

Related Articles

शटर डाउन पर सरकार को सुप्रीम फटकार

शटर डाउन पर सरकार को सुप्रीम फटकार

पीछे हटने का सवाल ही नहीं पहुंचेंगे दिल्ली

पीछे हटने का सवाल ही नहीं पहुंचेंगे दिल्ली

सरकार के भीतर भारी घबराहट

सरकार के भीतर भारी घबराहट

अमेरिकन किड्स साकेत ने दी नाना को श्रद्धांजलि

अमेरिकन किड्स साकेत ने दी नाना को श्रद्धांजलि