Home मेरठ पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान
मेरठ

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान

Share
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान
Share

मेरठ। दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ वेदव्यास पुरी स्थित द सफायर ग्रैंड रिजॉर्ट्स में किया गया। प्रशिक्षण शिविर एवं भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने किया। प्रशिक्षण शिविर को विधिवत रूप से शुरू करने से पहले सभी अतिथियों ने भारत माता,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समक्ष। पुष्पांजलि कर दीप जलाकर प्रथम सत्र की शुरुआत की। सत्र की शुरुआत पूर्ण वंदेमातरम एवं वर्ग गीत के साथ शुरू की गई।

प्रथम सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन के रूप में लिया। द्वितीय सत्र में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने वैचारिक अधिष्ठान के रूप में लिया। तृतीय सत्र में जसवंत सैनी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा का इतिहास विकास के रूप में पूर्ण किया। चतुर्थ सत्र में अवनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता एवं अंबर स्वामी क्षेत्रीय संयोजक आईटी ने मीडिया प्रबंधन एवं सोशल मीडिया एआई रूप में पूर्ण किया। -पंचम सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने *व्यावहारिक सत्र मीडिया प्रबंधक, सोशल मीडिया, भाषण, कला, दीवार लेखन के रूप में पूर्ण किया। षष्ठ सत्र में अनूप गुप्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी ने भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति के रूप में संपन्न किया। सप्तम सत्र में कपिल देव अग्रवाल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियानंवयन में संगठन की भूमिका के रूप में संपन्न किया।  भाजपा के जिला प्रवक्ता संजीव राणा ने मीडिया को जानकारी दी कि प्रशिक्षण अभियान में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। जिला प्रशिक्षण अभियान को लेकर सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से अनुशासन में रहकर इस सत्र में भागीदारी की।

ये रहे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरवीर सिंह पाल जिला अध्यक्ष, डीके शर्मा चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक बुलंदशहर,पूर्व केंद्र मंत्री संजीव वालियान,दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री यशवीर सिंह, कोऑपरेटिव अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक संगीत सोम, सत्यवीर त्यागी, रणवीर राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी, शिवकुमार राणा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा इंद्रपाल सिंह, प्रदेश मंत्री युवा अमल खटीक, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, हरीश चौधरी, अंकुर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल,फिरेराम धनतला, संजीव शर्मा, आशीष प्रताप सिंह, विनोद चौधरी,ओमप्रकाश पाल, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर,जिला it संयोजक विनय शर्मा, जिलामंत्री उदय प्रताप, रॉबिन गुर्जर, ब्रजवीर सैनी, विमला जाटव जिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सेठी, पंकज चौहान, मोहन गुर्जर, विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, आयुष चपराना एवं सभी मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =

Related Articles

बिल आता है बिजली नहीं आती जानलेवा गर्मी में

बिल आता है बिजली नहीं आती जानलेवा गर्मी में

मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बिजली की जबरदस्त कटौती

मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में बिजली की जबरदस्त कटौती

मौत के मांझा बेचने वालों पर DIG नैथानी सख्त

मौत के मांझा बेचने वालों पर DIG नैथानी सख्त

जान देने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि देने सीसीएसयू में जुटे स्टूडेंट

जान देने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि देने सीसीएसयू में जुटे स्टूडेंट