Home मेरठ जयंती पर कांग्रेसियों ने लोकमाता को किया याद
मेरठ

जयंती पर कांग्रेसियों ने लोकमाता को किया याद

जयंती पर कांग्रेसियों ने लोकमाता को किया याद

Share
जयंती पर कांग्रेसियों ने लोकमाता को किया याद
Share
मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कांग्रेस कार्यालय, बुढ़ाना गेट पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों एवं बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासक, समाजसेवी एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में जनकल्याण, धार्मिक सौहार्द एवं सामाजिक न्याय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन आज भी समाज को सेवा, समर्पण एवं सुशासन की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया तथा देशभर में अनेक धार्मिक एवं सामाजिक निर्माण कार्य कराए। उनका जीवन जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में सेवादल के अध्यक्ष विनोद सोनकर, सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव रमाकांत शर्मा, तेजपाल डाबका,सचिन शर्मा, पीयूष रस्तोगी,संदीप हांडा,निसार अब्बासी,राकेश शर्मा, आशीष जाटव, नरेश नेगी, राजकुमार शर्मा, राजू यादव,आदि उपस्थित थे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seven =

Related Articles

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित