Home मेरठ महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी
मेरठ

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी

Share
महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी
Share

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजी. के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अगवाल ने महंगाई से त्रस्त देश वासियों राहत देने की मांग प्रदेश सरकार से की है। साथ ही उन्होंने बिजली की बढ़ाई गई दरें भी वापस लिए जाने की मांग सीएम योगी से की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही डीजल पैट्रोल की बढ़ी कीमतों की वजह से अन्य अन्य चीजों की कीमतें बढ़ने से त्रस्त है। ऐसे में बजाए राहत देने के बिजली की दरें बढ़ाया जाना मुनासिब नहीं। इसको वापस लिया जाना चाहिए। अन्यथा वह प्रदेश के व्यापारियों के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा है कि लगातार बड़ रही महंगाई गैस पेट्रोल डीजल आदि महंगी होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के बिलों में 10% इंधन अधिक लगाने का निर्णय लिया गया गैस डीजल पेट्रोल व बिजली की बढ़ोतरी के कारण बाजारों में आवश्यक वस्तुयें 25%से 30% महंगी हो जाएगीं। गैस ,डीजल, पेट्रोल व बिजली की लगातार बढ़ती हुई दरों के प्रभाव से कुटीर, घरेलू,छोटे,व मध्यम वर्गीय उद्योग धंधे व व्यापार नष्ट हो जाएंगे। महंगाई पर रोक लगाने के लिए सरकार को बिजली की बड़ी हुई दरें तुरंत वापस लेनी चाहिए व्यापार मंडल मांग करता है।

ये हैं मांगे

लोकेश अग्रवाल ने मांग की है कि बिजली की अघोषित कटौती तुरंत समाप्त हो, बिजली की बड़ी भी दरें वापस ली जाए, वाणिज्य (एल एम वी-2) के कनेक्शन पर लगाया जा रहा मिनिमम चार्ज तुरंत समाप्त किया जाए, नया कनेक्शन लेते समय स्मार्ट मीटर की दरें बहुत ज्यादा है इसे कम किया जाए, पहले 2 किलोवाट तक का मीटर 675/ का था अभी स्मार्ट मीटर के नाम पर 3850/ लिए जा रहे हैं जिससे स्पष्ट है कि मीटर खरीद में भारी धांधली हुई है मीटरो की खरीद में हुई धांधली की जांच कराई जाए तथा उपभोक्ता से अधिक लिए पैसे वापस कराया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली की बडाई हुई दरें वापस नहीं ली जाती है तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर प्रदेश व्यापी आंदोलन शांतिपूर्ण- लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन ज्ञापन पुत्र महंगाई का पुतला दहन भूख हड़ताल आदि के माध्यम से करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =

Related Articles

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित