मेरठी खिलाड़ियों का जलवा, स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते
मेरठी खिलाड़ियों का जलवा, स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते
122
Share
Share
मेरठ। हिमाचल प्रदेश के यूथ हॉस्टल, डलहौज़ी में 27 से 29 को आयोजित 35th नार्थ एंड ईस्ट इंडिया ताइक्वांडो आई.टी.एफ. चैंपियनशिप में मेरठी खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। इसमं 12 राज्यों के 350 से ज़्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमे उत्तर प्रदेश के मेरठ के चार बच्चो ने भाग लिया और दो स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीते ।
ये है पदक जीतने वाले
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में प्रत्युषा सांगवान व शार्वी अदाना- स्वर्ण पदक, अनुशा सांगवान रजत पदक व रुद्धव त्यागी – कांस्य पदक शामिल रहे। व्यक्तिगत टूल्स में रुद्धव त्यागी ने कांस्य पदक प्राप्त किया और साथ ही खजियार, डलहौज़ी में सेमिनार भी हुआ जिसमे सभी बच्चो ने भाग लिया। डलहौज़ी में 2nd नार्थ एंड ईस्ट इंडिया इल्डो चैंपियनशिप का आयोजन भी किया गया जिसमे रुद्धव त्यागी ने स्वर्ण पदक, प्रत्युषा सांगवान ने रजत और कांस्य पदक और अनुशा सांगवान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इल्डो में उत्तर प्रदेश ने चौथा स्थान प्राप्त किया । यह चैंपियनशिप भारत के आई.टी.एफ़ ताइक्वांडो के अध्यक्ष ग्रैंडमास्टर बी. राजेंद्रन और भारत की ताइक्वांडो की महासचिव मास्टर रचना चौरसिया की अंतर्गत करायी गई । बच्चों के माता पिता ने कोच राधा गोयल को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया
Leave a comment