Home Delhi टीएमसी सांसद अभिषक बनर्जी पर हमला
Delhi

टीएमसी सांसद अभिषक बनर्जी पर हमला

टीएमसी सांसद अभिषक बनर्जी पर हमला

Share
टीएमसी सांसद अभिषक बनर्जी पर हमला
Share
ई दिल्ली। टीमएसी सांसद व पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भांजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में जानलेवा हमले की घटना के बाद ममता बनर्जी ने बेहद तलख टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पर लिखा “शासक ही हत्यारे बन गए हैं बीजेपी पर शर्म आती है”। केवल ममता बनर्जी ही नहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की कठोर शब्दों में निंदा की है। राहुल गांधी ने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या का मंजर है। टीएमसी सांसद सोनापुर में हिंसा प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए गए थे। उसी दौरान उन हमले की यह घटना हुई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडिया भी वायरल हो रहा है। जिसमें अभिषेक बनर्जी को पुलिस वाले भीड़ से बचाकर ले जा रह हैं। उनको हेलमेट लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक़, अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर इलाक़े में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, तभी उन पर हमला हुआ। भाजपा को ठहराया जिम्मेदार अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया है जबकि राज्य में बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ‘पश्चिम बंगाल की जनता में टीएमसी को लेकर आक्रोश है।’ पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की ओर से पोस्ट किए गए हमले का एक वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिख्रा, “शासक ही हत्यारे बन गए हैं। बीजेपी पर शर्म आती है।” बताया जाता है कि “अभिषेक बनर्जी पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके. कुछ लोगों ने उन्हें मारने-पीटने की भी कोशिश की. इस दौरान भीड़ ‘चोर-चोर’ चिल्ला रही थी.” घटना के बाद अभिषेक बनर्जी को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सुरक्षित निकाला गया। अभिषेक बनर्जी ने ख़ुद पर जानलेवा हमले को लेकर कोर्ट में जाने की बात कही है। वहीं टीएमसी समेत विपक्षी दलों ने इस घटना की निंदा की है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ करार दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अभिषेक बनर्जी को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनसे मिलने पूर्व सीएम ममता बनर्जी पहुंचीं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 8 =

Related Articles

पीएम मोदी बोले विदेश यात्रा पर रोक का इरादा नहीं

पीएम मोदी बोले विदेश यात्रा पर रोक का इरादा नहीं

इजरायल के फौजी ठिकानों पर ईरानी मिसाइलों का कहर

इजरायल के फौजी ठिकानों पर ईरानी मिसाइलों का कहर

सुप्रीमकोर्ट को दी नीट परीक्षा के सुरक्षा इंतजामों की दी जानकारी

सुप्रीमकोर्ट को दी नीट परीक्षा के सुरक्षा इंतजामों की दी जानकारी

कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री

कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार राज