Home Delhi सरायकॉले का रैपिड स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा सुविधा
Delhi

सरायकॉले का रैपिड स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा सुविधा

सरायकॉले का रैपिड स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा सुविधा

Share
सरायकॉले का रैपिड स्टेशन पर यात्रियों को ज्यादा सुविधा
Share
नई दिल्ली। नमो भारत स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एनसीआरटीसी ने सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद कमर्शियल स्पेस की लाइसेंसिंग के लिए निविदा आमंत्रित की है। इस निविदा के अंतर्गत स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर पर चिन्हित आठ स्थानों पर करीब 818 वर्ग मीटर (लगभग 8,800 वर्ग फुट) के कुल क्षेत्र को लाइसेंस के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें बेयर (अनिर्मित) और बिल्ट-अप (निर्मित अवसंरचना के साथ), दोनों तरह के कमर्शियल स्पेस शामिल हैं, जिनका आकार 17 वर्ग मीटर की छोटी यूनिट्स से लेकर 247 वर्ग मीटर तक के बड़े स्पेस तक है। इन स्थानों को ‘एज़ इज़ वेयर इज़Ó (यानी यथावत) आधार पर 9 से 15 वर्षों की लाइसेंस अवधि के लिए दिया जाएगा। इन कमर्शियल स्थानों का उपयोग यात्रियों की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं जैसे फूड और बेवरेज आउटलेट्स, कैफे, कन्विनिएंस स्टोर्स, सर्विस सेंटर, पॉड सेवाओं और अन्य रिटेल गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। नमो भारत स्टेशन परिसर के भीतर ही ऐसी सुविधाएं उपलब्ध होने से यात्रियों का समय बचेगा और उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनेगी। इसके साथ ही, स्टेशन के आसपास के रिहायशी इलाकों और यहां आने वाले आगंतुकों को भी रोजमर्रा की जरूरी सेवाएं और रिटेल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। सराय काले खां, दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के सबसे बड़े स्टेशनों में से एक है और यह तेजी से एक प्रमुख मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित हो रहा है। यह स्टेशन हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन और रिंग रोड से निर्बाध रूप से जुड़ा हुआ है। हाल ही में, यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैवलेटर से लैस 280 मीटर लंबे कवर्ड फुट ओवरब्रिज को भी परिचालित किया गया है, जो हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इससे यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हुई है तथा इन दोनों परिवहन साधनों के बीच इंटरचेंज और भी सुगम और आरामदायक हो गया है। दिल्ली के केंद्र में स्थित सराय काले खां स्टेशन, अपनी बेहतरीन मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी और भविष्य में यात्रियों की एक बहुत बड़ी अनुमानित संख्या के साथ एक मजबूत व्यावसायिक क्षमता रखता है। इसकी हाई विजिबिलिटी और आसान पहुंच इसे भागीदारों के लिए और भी आकर्षक बनाती है। एक प्रमुख क्षेत्रीय ट्रांजिट हब होने के साथ-साथ यह स्टेशन परिसर अब ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (ञ्जह्रष्ठ) के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी उभर रहा है, जहां व्यावसायिक विकास और मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट परियोजनाओं के लिए बड़े अवसर मौजूद हैं। उद्यमों, रिटेलर्स और सेवा प्रदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर एनसीआरटीसी का उद्देश्य स्टेशन परिसरों को जीवंत और यात्री- अनुकूल स्थानों के रूप में विकसित करना है। यह पहल न केवल आम लोगों की सुविधा को बढ़ाएगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और गैर-किराया स्रोतों के जरिए आय में भी वृद्धि भी करेगी। इच्छुक बिडर्स ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं। बिड जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून 2026 है। टेंडर, पात्रता मानदंड और नियम व शर्तों से जुड़ी विस्तृत जानकारी एनसीआरटीसी की वेबसाइट और सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के सीपीपी पोर्टल पर उपलब्ध है। स्टेशन परिसरों के भीतर सुव्यवस्थित कमर्शियल स्पेस को एकीकृत कर, एनसीआरटीसी का प्रयास है कि नमो भारत स्टेशन केवल एक ट्रांजि़ट प्वाइंट न रहकर, एक जीवंत शहरी केंद्र में परिवर्तित हो जाएँ, जो यात्रियों को अधिक सुविधा के साथ उनके लिए बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करें।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 8 =

Related Articles

अमेरिका व ईरान के बीच चीन बिचौलिया

अमेरिका व ईरान के बीच चीन बिचौलिया

ट्रंप बोले पूरी तैयारी थी ईरान पर हमले की

ट्रंप बोले पूरी तैयारी थी ईरान पर हमले की

सीजफायर के बाद भी जारी हैं मिसाइल हमले

सीजफायर के बाद भी जारी हैं मिसाइल हमले