Home मेरठ यात्रियों की संख्या में भारी उछाल, फेरे बढ़ाए
मेरठ

यात्रियों की संख्या में भारी उछाल, फेरे बढ़ाए

यात्रियों की संख्या में भारी उछाल, फेरे बढ़ाए

Share
यात्रियों की संख्या में भारी उछाल, फेरे बढ़ाए
Share

मेरठ। मेरठ से दिल्ली सरायकाले खां के बीच चलने वाली रैपिड ट्रेन में यात्रियों की संख्या में भारी उछाल आने के चलते एनसीआरटीसी ने नमो भारत के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यात्री सुविधा में वृद्धि करने और दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर यात्रा सेवा की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से एनसीआरटीसी कल, शुक्रवार 22 मई 2026 से पीक आवर्स के दौरान आठ अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स की शुरुआत कर रही है। ये अतिरिक्त सेवाएं यात्रियों को अधिक ट्रेन सेवा प्रदान कर स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को प्रबंधित करने और कॉरिडोर पर सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और सुदृढ़ करने में सहायता प्रदान करेंगी।

निजी वाहन नहीं रैपिड 

इस पहल द्वारा वैश्विक ऊर्जा अनिश्चितताओं के बीच निजी वाहनों पर निर्भरता को कम करने में सहायता प्राप्त होगी तथा सार्वजनिक परिवहन के और अधिक उपयोग को प्रोत्साहन भी मिलेगा। एनसीआरटीसी की यह पहल सतत और कुशल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस संशोधित शिड्यूल के तहत, सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे के बीच तथा शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे के बीच पीक आवर्स में सराय काले खाँ से मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच आठ अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स उपलब्ध होगी। यह अतिरिक्त सेवा प्रदान करने के लिए दो और ट्रेनें कॉरिडोर पर परिचालित की जाएँगी।
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर हाल ही में यात्रियों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि देखी गई है और वर्तमान में प्रतिदिन औसतन लगभग एक लाख यात्री इसमें यात्रा कर रहे हैं। परिवहन के पसंदीदा साधन के रूप में यात्रियों द्वारा नमो भारत को दी जा रही प्राथमिकता, क्षेत्रीय परिवहन के एक विश्वसनीय और आरामदायक साधन के रूप में इस पर बढ़ते हुए विश्वास को दर्शाती है। देश की प्रथम क्षेत्रीय रेल प्रणाली के रूप में, नमो भारत को उच्च गति से विश्वसनीय और आरामदायक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अपनी 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति के साथ, यह इस क्षेत्र में यात्रा समय को लगभग एक तिहाई तक कम कर देती है। यात्रियों की सुविधा आरंभ से ही नमो भारत की प्राथमिकता रही है। यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए, विशेषकर तब जब विपरीत मौसम में अधिक से अधिक लोग आरामदायक और कुशल सार्वजनिक परिवहन का चुनाव कर रहे हैं, एनसीआरटीसी निरंतर प्रयास कर रहा है कि उनके यात्रा अनुभव को बेहतर और नमो भारत सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + three =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान