Home मेरठ ताकि दूर दराज इलाकों में दी जा सकें स्वास्थ्य सेवाएं
मेरठ

ताकि दूर दराज इलाकों में दी जा सकें स्वास्थ्य सेवाएं

ताकि दूर दराज इलाकों में दी जा सकें स्वास्थ्य सेवाएं

Share
ताकि दूर दराज इलाकों में दी जा सकें स्वास्थ्य सेवाएं
Share
मेरठ। दूरदराज के ऐसे इलाकों में जहां स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने में देरी होती है या पहुंच नहीं पाती अब एएलआरएम मेडिकल ऐसे क्षेत्रों में भी आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं दे सकेगा। यह सब मेडिकल प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता के प्रयासों से संभव हो सका है। मेडिकल कॉलेज मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक का$फी पुराना चिकित्सा महाविद्यालय है, जो कई वर्षों से निरंतर जनहित व छात्रहित में अपनी सेवाये दे रहा है। इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कालेज मेरठ के लिए सांसद अरुण गोविल के प्रयासों से मोबाइल मेडिकल वाहन आरईसी फाउंडेशन जो कि भारत सरकार का उपक्रम है द्वारा उपलब्ध कराने हेतु एक अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया । यह अनुबंध मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता तथा आर ई सी फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक श्री अरुण कुमार त्यागी द्वारा माननीय अरुण गोविल जी की गरिमामयी उपस्थिति तथा निर्देशन में अनुबंध हस्ताक्षरित कर विनियमित किए गए । मोबाइल वाहन क्रय किए जाने, वाहन को चिकित्सा कार्य हेतु अनुकूलित बनाने, वाहन को तीन वर्ष संचालित रखने के लिए चिकित्सा उपकारण क्रय करने, वाहन चालन के लिए कर्मचारी इत्यादि के लिए कुल धनराशि एक करोड़ बीस लाख रुपए किश्तों में दिए जाएंगे। इस वाहन की सेवाये ऐसे क्षेत्रों को मिल पायेंगी जहाँ के मरीजों को विभिन्न कारणों से चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है। इसके लिए प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता ने सांसद अरुण गोविल तथा आरईसी फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। आरईसी द्वारा भी अरुण गोविल को उनके द्वारा इस कार्य को करवाने एवं उनके संस्थान में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + two =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान