Home मेरठ पेंशन बंद किए जाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
मेरठ

पेंशन बंद किए जाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

पेंशन बंद किए जाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Share
पेंशन बंद किए जाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Share
मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा रामनगर निवासी कारगिल शहीद सतीश की विधवा की पारिवारिक पेंशन बंद किये जाने पर हाईकोर्ट इलाहाबाद ने केंद्र सरकार संयुक्त सचिव सैनिक कल्याण अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेरठ के आदेश की चुनौती याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है।

आपरेशन विजय में दी थी शाहदत

कारगिल युद्ध के दौरान आपरेशन विजय के दौरान सतीश कुमार शहीद हो गए थे। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने याची अधिवक्ता सुनील चौधरी को सुनकर दिया है। याची के पति सतीश कुमार वर्ष 1999 में ऑपरेशन विजय और रक्षक के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे ।सरकार ने याची के पति को सेना मेडल से भी सम्मानित किया था । याची को पेंशन दिए जाने के आदेश में ही उसी परिवार में पुनर्विवाह किये जाने पर समस्त सुविधाओ का लाभ मिलने की बात पेंशन प्रपत्र में कही गई थी । समाज व आर्मी के अधिकारियों की मौजूदगी में याची ने अपने शहीद पति के सगे भाई (देवर)शिवकुमार से शादी की । जिसका सर्टिफिकेट 9-फरवरी -2020 को सेना की तरफ से जारी किया गया। याची अधिवक्ता ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट परमजीत कौर केस का हवाला देते हुए कहा कि यदि कोई महिला के पति की मृत्य होने पर अपने ही परिवार में करेवा विवाह(पुनर्विवाह) कर लेती है तो उसकी पारिवारिक पेंशन नही रोकी जा सकती । जबकि सैनिक कल्याण अनुभाग ,उत्तरप्रदेश शासन ने पुनर्विवाह करने के आधार पर याची की पेंशन रोक दी । परिवार में ही करेवा विवाह करना आर्मी के रूल्स के तहत मान्य है जिस पर केंद्र व राज्य सरकार सारी सुविधाएं शहीद की पत्नी को देगी ।केंद्र सरकार याची को परिवारिक पेंशन दे रही है जबकि राज्य सरकार ने पुनर्विवाह करने पर पेंशन पर रोक लगा दी ।जिस पर उच्च न्यायालय ने केंद्र व राज्य सरकार से 6 हफ्ते में जवाब मांगा किया है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + nineteen =

Related Articles

यात्रियों की संख्या में भारी उछाल, फेरे बढ़ाए

यात्रियों की संख्या में भारी उछाल, फेरे बढ़ाए

ताकि दूर दराज इलाकों में दी जा सकें स्वास्थ्य सेवाएं

ताकि दूर दराज इलाकों में दी जा सकें स्वास्थ्य सेवाएं

स्वच्छता के प्रति महिलाओं का किया जागरूक

स्वच्छता के प्रति महिलाओं का किया जागरूक

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों की राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों की राजीव गांधी को श्रद्धांजलि