Home Delhi माउंट आबू में विश्व शांति के लिए मंथन
Delhi

माउंट आबू में विश्व शांति के लिए मंथन

माउंट आबू में विश्व शांति के लिए मंथन

Share
माउंट आबू में विश्व शांति के लिए मंथन
Share

वैश्विक शांति की आवश्यकता- मीडिया की भूमिका पर माउंट आबू में भारत व नेपाल के पत्रकारों का महासम्मेलन

नई दिल्ली/ राजस्थान/माउंट आबू। राजस्थान के माउंट आबू में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का आयोजन किया गया, इस महासम्मेलन का विषय वैश्विक शांति की आवश्यकता- मीडिया की भूमिका रही, मीडिया महासम्मेलन में भारत और नेपाल के पत्रकारों ने भाग लिया। इस महासम्मेलन का उद्देश्य रहा की प्रतिभागी अपने अनुभव साझा करें और सार्थक संवाद में सहभागिता कर वैश्विक विषय पर विचार विमर्श करें। राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बताया कि आज विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है युद्ध हिंसा , घृणा और मानव मन में बढ़ता तनाव। ऐसी स्थिति में वैश्विक शांति केवल सरकार और सुरक्षा बलों पर निर्भर नहीं करती यह इस बात पर भी बहुत हद तक निर्भर करती है कि लोग प्रतिदिन क्या देखते हैं, सुनते हैं और किस पर विश्वास करते हैं। यही वह क्षेत्र है जहां मीडिया एक शक्तिशाली और निर्णायक भूमिका निभाता है। भारतीय मीडिया के विषय पर सम्मेलन में विचार विमर्श किया गया कि भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करती है और 32उसे बढ़ावा देती है। संघर्ष या नकारात्मकता से जुड़े तथ्यों को प्रस्तुत करते समय मीडिया एक उत्तरदायी संस्था के रूप में लोगों को परिस्थितियों को शांत , सत्य निष्ठ और विवेकपूर्ण ढंग से समझाने में सहायता प्रदान करें।

फेक न्यूज से बचें

महासम्मेलन में अपने विचार रखते हुए पत्रकारों ने कहा कि विश्व में शांति के लिए आवश्यक है कि फेक न्यूज़ से बचें , मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करें तो यह वास्तव में शांति की आवाज बन सकती है। राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन में एकता और विश्वास को बढ़ावा देने हेतु सोशल मीडिया की भूमिका तथा समाज में शांति स्थापित हेतु मीडिया के लक्ष्य और कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

इन्होंने किया संबोधित

मीडिया महासम्मेलन में उद्घाटनकर्ता राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, ब्रह्माकुमारीज के जनरल सेक्रेटरी राजयोगी बी.के करुणा दादा, प्रोफेसर मानसिंह परमार, ब्रह्मा कुमारीज की डिप्टी चीफ राजयोगिनी बी के सुदेश दीदी, ज्ञान सरोवर की निदेशक राज योगिनी बीके प्रभा दीदी एवं डीडी न्यूज़ के सलाहकार मनीष बाजपाई आदि ने भी अपने विचार रखे।

राजयोगिनी दीदी के उद्बोधन

अलग-अलग सत्रों में राजयोगिनी बीके डॉक्टर सविता दीदी, बीके मंजू दीदी एवं बीके चंदा दीदी ने आत्मा और परमात्मा का परिचय, आत्मा और परमात्मा का संबंध तथा राजयोग करने के तरीके जैसे विषयों पर आध्यात्मिक ज्ञान और दर्शन पर अपने व्याख्यान दिए। महासम्मेलन में मेरठ के पत्रकारों ने बी.के. डीसी वर्क के नेतृत्व में संस्था के महासचिव तथा मीडिया विंग के अध्यक्ष राज योगी बीके करुणा दादा , ब्रह्माकुमारी की डिप्टी चीफ राज योगिनी बीके सुदेश दादी, मीडिया विंग के समन्वयक ब्रह्मा कुमार बी के निकुंज एवं बी के शांतनु भाई, बीके प्रभा दीदी, प्रखंड विद्वान एवं समाधान कर्ता राजयोगी बीके सूरज भाई, अंतर्राष्ट्रीय अकाउंट विंग के राज योगी बीके ललित भाई, यातायात विंग के हेड बीके मोहन भाई, मीडिया विंग मुख्यालय की कोर्डिनेटर राजयोगिनी बी के चन्दा दीदी आदि से विशेष मुलाकात की और उनसे दृष्टि प्राप्त की।

पत्रकारों को कराया भ्रमण

महासम्मेलन के साथ पत्रकार बंधुओ ने माउंट आबू के ऐतिहासिक एवं पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण किया जिसमें मुख्य रूप से 5653 फिट की ऊंचाई पर स्थित गुरु शिखर, ऐतिहासिक दत्तात्रेय मंदिर, पीस पार्क,अपनी नक्काशी के लिए प्रसिद्ध दिलवाडा जैन मंदिर के साथ माउंट आबू में स्थित नक्की लेक में भी नौका विहार किया। साथ ही पीस पार्क में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर बीके डीसी वर्क, शिव कुमार शर्मा,संजीव तोमर, मुकेश धस्माना, मुनेंद्र त्यागी, सुनील चौहान और पारस गुप्ता ने मेडल प्राप्त किये।

ये रहे मौजूद

महासम्मेलन में मुख्य रूप से ग्रुप के गाइड डीसी वर्क- मुख्य संपादक, सेवार्थ,पारस गुप्ता मुख्य संपादक प्रखर प्रवाह, संजीव तोमर कार्यकारी संपादक धारा न्यूज़, अशोक सोम ब्यूरो चीफ दैनिक भास्कर, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार शर्मा, राजेश शर्मा मुख्य संपादक दैनिक यूरेशिया, हरेंद्र चौधरी, मुनेंद्र त्यागी, रामकिशन रघुवंशी, पत्रकार मुकेश धस्माना , सुनील चौहान और विवेक त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 20 =

Related Articles

यूएस नेवी का ईरान पर व्यापक हमला

यूएस नेवी का ईरान पर व्यापक हमला

दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह यादव (प्रधान जी) नांगलोई की शोकसभा आज

दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह यादव (प्रधान जी) नांगलोई की शोकसभा आज

यूएई में ईरान ने बरसाया बारूद, भारी तवाही

यूएई में ईरान ने बरसाया बारूद, भारी तवाही