Home मेरठ सरकार के इशारे पर अफसरों पर यात्रा में बाधा का आरोप
मेरठ

सरकार के इशारे पर अफसरों पर यात्रा में बाधा का आरोप

सरकार के इशारे पर अफसरों पर यात्रा में बाधा का आरोप

Share
सरकार के इशारे पर अफसरों पर यात्रा में बाधा का आरोप
Share

मेरठ। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को किसान व नौजवान विरोधी करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार की युवा व किसान विरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिए कांग्रेस पार्टी पदयात्रा कर रही है। किसान नौजवान बचाओ यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार की युवा व किसान विरोधी नीतियों से रूबरू कराना है। विशाल चौधरी पद यात्रा करते हुए कांग्रेस पार्टी कार्यालय चंदन भवन पहुंचे थे और पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब युवाओं को भ्रमित होने से रोका जाए। उन्होंने बताया कि किसान नौजवान बचाओ यात्रा के पहले फेस की शुरुआत सहारनपुर से हुई है। यह यात्रा सहारनपुर से नोएडा तक जाएगी और आठ जिलों में युवाओं को और किसानों को जागरूक करेगी। पांच चरण की यात्रा पूरी होने के बाद पार्लियामेंट का घेराव होगा।

पदयात्रा से डरी हुई है सरकार

प्रेस वार्ता में मौजूद शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी व अवनीश काजला ने कहा कि पदयात्रा से सरकार बुरी तरह से घबरायी हुई है। इसलिए बाधा डाली जा रही है। सहारनपुर से यात्रा शुरू होने के साथ ही सरकार के इशारे पर प्रशासन का विरोध भी शुरू हो चुका है। शनिवार को मुजफ्फरनगर में प्रशासन ने यात्रा नहीं निकलने दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और अभद्रता कर उन्हें भगाने का काम किया गया। रविवार को बड़ौत-बागपत में यह यात्रा है। इसी श्रृंखला में 6 मई को मेरठ यह यात्रा पहुंचेगी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी योगी सरकार में तानाशाही शासन चल रहा है। उत्तर प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। इसी तरह पश्चिम उत्तर प्रदेश का नौजवान भी पूरी तरह परेशान है।नोएडा का मजदूर हो या पढ़ा लिखा युवा, अपने हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर है। छात्र परीक्षा देने जाता है तो बाद में पता चलता है कि पेपर लीक हो चुका है। इंसाफ मांगने पर पुलिस की लाठियां मिलती हैं। कांग्रेस की इस यात्रा से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हो या केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, दोनों डरे हुए हैं।

दरअसल, इन सरकारों ने यूथ के साथ जो कुछ किया है, वही इस डर की वजह है। सरकार जानती है कि जब पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस निकलेगी तो यूथ जितना ज्यादा जुड़ेगा सरकार उतनी ज्यादा बेनकाब हो जाएगी। विशाल चौधरी ने बताया कि मेरठ में धर्मेंद्र सिंह हुड्डा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। विशाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अत्याचारों से डरने वाली नहीं है। गाजियाबाद के बाद 6 मई को यात्रा मेरठ पहुंच रही है। यहां धर्मेंद्र सिंह हुड्डा, अविनाश पांडे, मनीष शर्मा यात्रा का मुख्य हिस्सा होंगे। यात्रा के दौरान जनहित के मुद्दे भी उठेंगे। सिलेंडर का मुद्दा हो या फिर युवा रोजगार का, सारे मुद्दे उठाए जाएंगे। विरोध झेलने के लिए भी कांग्रेसी तैयार हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + seventeen =

Related Articles

शहर के 15 सेंटर पर एनईईटी यूजी परीक्षा

शहर के 15 सेंटर पर एनईईटी यूजी परीक्षा

खंदक के खद्दर व्यापारियों में उबाल

खंदक के खद्दर व्यापारियों में उबाल

नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम को महिलाओं ने दौड़ाया

नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम को महिलाओं ने दौड़ाया

स्मार्ट का मीटर का बढ़ता जा रहा विरोध, ऊर्जा भवन पर हंगामा

स्मार्ट का मीटर का बढ़ता जा रहा विरोध, ऊर्जा भवन पर हंगामा